हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

iPhone 15 पर Flipkart लाया महा डिस्काउंट ऑफर! खरीद लें या iPhone 16 ज्यादा बेहतर?

Flipkart Big Billion Days Sale Discount offers on iPhone 15: फ्लिपकार्ट की सेल शुरू हो गई है और iPhone 15 पर इस वक्त बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या इसे खरीद लें या iPhone 16 ज्यादा बेहतर? चलिए जानें…

विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days Sale Discount offers on iPhone 15: फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज सेल में iPhone पर सबसे बड़ी डील का खुलासा किया है। iPhone 15 अब तक की सबसे कम कीमत 49,999 रुपये पर उपलब्ध है, जो इसे 79,900 रुपये की लॉन्च कीमत की तुलना में लगभग 30,000 रुपये सस्ता बनाता है। इसी तरह, iPhone 15 का 256 जीबी वेरिएंट भी आपको 64,999 रुपये जबकि 512 जीबी वेरिएंट 84,999 रुपये में मिल रहा है।

बड़ा iPhone 15 Plus भी बेस 128 जीबी मॉडल के लिए 64,999 रुपये की कम कीमत पर बिक रहा है, जबकि 256 और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश 74,999 रुपये और 94,999 रुपये है। एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप iPhone 15 और प्लस मॉडल को इस वक्त सबसे कम प्राइस पर अपना बना सकते हैं।

अभी iPhone 15/15 Plus खरीदना चाहिए?

iPhone 15 एक साल पुराना स्मार्टफोन होने के बावजूद, यह अभी भी सबसे शानदार iPhone में से एक है, खासकर अगर आप इसे 60,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। जबकि बैंक ऑफर्स के बाद, लेटेस्ट iPhone 16 को लगभग 75,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Flipkart Sale से पहले आधी कीमत पर खरीदें 32 इंच Smart TV, चेक करें 3 बेस्ट डील्स

बचा लो पैसे…

iPhone 15 और iPhone 16 के बीच एकमात्र बड़ा अंतर Apple इंटेलिजेंस है। A18 के साथ iPhone 16 Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ आता है, जबकि iPhone 15 में आपको ये सुविधा नहीं मिलती। इसी वजह से दोनों फोन की कीमत में कम से कम 20,000 रुपये का अंतर देखने को मिल रहा है। अगर आप केवल डेली यूज के लिए iPhone चाहते हैं, तो iPhone 15 बेस्ट है, खासकर 256 GB स्टोरेज वाला वैरिएंट।

विज्ञापन

दमदार चिपसेट

हालांकि, iPhone 16 खरीदने के कुछ फायदे हैं, इसकी ज्यादा कीमत के बावजूद, जिसमें बिल्कुल नया A18 चिपसेट है, जो आने वाले और भी कई खास फीचर्स को सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं नए आईफोन 16 में आप हेवी गेम्स भी लेग फ्री एक्सपीरियंस के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एक्शन बटन के साथ नया कैमरा कैप्चर बटन भी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola