Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट की सालाना सबसे बड़ी सेल यानी Big Billion Days Sale 2025 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गई है. 23 सितंबर से शुरू हुई यह सेल 2 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो जाएगी. अगर आपने अभी तक शॉपिंग नहीं की है, तो आपके पास केवल एक दिन बचा हैं.
मेंबर्स को मिला था जल्दी एक्सेस
इस सेल का मज़ा सबसे पहले Flipkart Black और Flipkart Plus मेंबर्स को मिला था. इन्हें 22 सितंबर से ही शॉपिंग का मौका मिल गया था. इसके बाद 23 सितंबर को यह सेल सभी यूज़र्स के लिए शुरू की गई.
स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंसेज तक ऑफर्स
इस सेल में हर कैटेगरी पर ऑफर मिल रहा है. स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच, एसी, वॉशिंग मशीन और होम अप्लायंसेज पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. कंपनी का दावा है कि कुछ डील्स ऐसी हैं, जो शायद पूरे साल दोबारा न मिलें.
बैंक और EMI ऑफर्स भी मिल रहे हैं
खरीदारों के लिए फ्लिपकार्ट ने बैंक ऑफर्स भी रखे हैं. ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर प्रोडक्ट्स को और भी सस्ता किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- नकली तो नहीं सेल में खरीदा iPhone, ऐसे करें Real or Fake की पहचान
iPhone और दूसरे स्मार्टफोन पर बंपर डील्स
स्मार्टफोन लवर्स के लिए यह सेल किसी तोहफे से कम नहीं है. iPhone 16, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 14, Samsung Galaxy S24, Galaxy S24 FE और Google Pixel 9 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है.
iPhone 16 पर बड़ी बचत
फिलहाल iPhone 16 पर बेहतरीन ऑफर चल रहा है. फोन का सेल प्राइस 56,999 रुपये है, जिस पर 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. यानी सभी ऑफर जोड़ने के बाद यह फोन आपको सिर्फ 53,999 रुपये में मिल जाएगा.
iPhone 14 और Samsung Galaxy S24 भी सस्ते
अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो भी चिंता की बात नहीं. iPhone 14 को आप सिर्फ 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, Samsung Galaxy S24 पर भी शानदार डील चल रही है. यह फोन, जो लॉन्च के समय 74,999 रुपये का था, अब सेल में मात्र 39,999 रुपये में मिल रहा है.
अगर आप नए स्मार्टफोन या होम अप्लायंसेज खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है. 2 अक्टूबर के बाद ये ऑफर्स खत्म हो जाएंगे.
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
8 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
11 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
12 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
15 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines