Flipkart Big Billion Days: फेस्टिवल का सीजन शुरू होते ही हर कोई शॉपिंग के लेकर प्लान करता हैा ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स आने वाली बड़ी सेल का इंतजार करता है। इसी बीच फ्लिपकार्ट ने अपनी हर साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days 2025 का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है और इस बार का टैगलाइन है ‘It’s Back & Bigger!’ यानी इस बार की सेल पहले से ज्यादा बड़ी और धमाकेदार होने वाली है। तो आइए जानते हैं क्या होगा इस बार की सेल में कुछ खास।
प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट
कंपनी के मुताबिक इस बिग बिलियन डेज सेल में कस्टमर्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, इयरबड्स और इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज समेत कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है। खासतौर पर Samsung Galaxy S25, iPhone 16 सीरीज, Samsung Galaxy S24 और Google Pixel 10 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट की उम्मीद है।
प्लस मेंबर्स को अर्ली ऐक्सेस
फ्लिपकार्ट प्लस (Flipkart Plus) मेंबर्स और नए लॉन्च किए गए फ्लिपकार्ट ब्लैक (Flipkart Black) सब्सक्रिप्शन यूजर्स को बिग बिलियन डेज सेल में 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस मिलेगा। यानी ये ग्राहक बाकी लोगों से पहले सेल ऑफर्स का फायदा उठा पाएंगे, खासकर उन प्रोडक्ट्स पर जिनकी डिमांड ज्यादा रहती है और जो जल्दी आउट-ऑफ-स्टॉक हो जाते हैं।
बैंक कार्ड्स से एक्स्ट्रा बचत
इस बार फ्लिपकार्ट ने Axis Bank और ICICI Bank के साथ साझेदारी की है। इन बैंकों के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यानी अगर आप महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं तो इन बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करके और भी ज्यादा बचत कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें-पावर और परफॉर्मेंस में सबको पीछे छोड़ेगा ये फोन, लीक हुए फीचर्स और डिजाइन
एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा
सेल के दौरान ग्राहक अपने पुराने या मौजूदा डिवाइस को एक्सचेंज करके भी नई खरीदारी पर छूट पा सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। इससे नए प्रोडक्ट की कीमत काफी कम हो सकती है और ग्राहकों को शानदार डील मिल सकती है।
फ्लिपकार्ट का नया क्रेडिट कार्ड
हाल ही में फ्लिपकार्ट ने Flipkart SBI Credit Card लॉन्च किया है। यह कार्ड खासतौर पर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करने पर ग्राहकों को कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे। बिग बिलियन डेज सेल में इस कार्ड का इस्तेमाल करने वालों को स्पेशल ऑफर्स और अतिरिक्त बचत का फायदा भी दिया जाएगा।
खरीदारी का सबसे बड़ा मौका
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2025 त्योहारों से पहले अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीदने का बेहतरीन मौका है। भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स और स्पेशल क्रेडिट कार्ड बेनिफिट्स के साथ यह सेल ग्राहकों के लिए ढेरों ऑफर्स लेकर आ रही है। आने वाले दिनों में फ्लिपकार्ट इस सेल से जुड़ी और भी जानकारी साझा करेगा।
ये भी पढ़ें-15000 का ये स्मार्ट टीवी घर में देगा थिएटर का मजा, फीचर्स भी धांसू
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
6 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
9 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
10 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
13 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines