Big Billion Days 2025 Top Deals: फ्लिपकार्ट ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सीजन सेल का ऐलान कर दिया है। ये बिग बिलियन डेज सेल 23 सिंतबर से शुरू होने जा रही है। लोग इस सेल का साल भर इंतजार करते हैं क्योंकि इस सेल में मोबाइल फोन्स, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और होम अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट मिलता है। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है। तो आइए जानते हैं इस सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली टॉप डील्स।
iPhone 16 पर सबसे बड़ा ऑफर
एप्पल की नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने जा रही है, ऐसे में फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि यह फोन ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के बाद 70 हजार से भी कम, यहां तक कि 60 हजार रुपये से नीचे मिल सकता है।
Poco X7 Pro मिड-रेंज में हिट
पोको का नया पोको प्रो मिड-रेंज सेगमेंट में पहले से ही काफी पॉपुलर है। फिलहाल इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन सेल में यह 20 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा। यानी किफायती दाम में पावरफुल परफॉर्मेंस।
ये भी पढ़ें- लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S25 FE, वहां कंपनी ने तगड़ा पुराना मॉडल कर दिया सस्ता
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE पर भारी कटौती
सैमसंग का Galaxy S24 FE पिछले साल 59,999 में लॉन्च हुआ था। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में ये स्मार्टफोन 35 हजार रुपये से भी कम में मिल सकता है। इस फोन की खासियत है इसका फ्लैगशिप प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप।
गूगल Pixel 9 सीरीज सबसे कम दाम में
गूगल की नई Pixel 10 सीरीज आ चुकी है, जिसकी वजह से फ्लिपकार्ट पर Pixel 9 सीरीज पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। इस लाइनअप के फोन Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL अब तक की सबसे सस्ती कीमत में उपलब्ध होंगे। साथ ही बैंक ऑफर्स और कार्ड डिस्काउंट भी मिलेंगे।
सैमसंग Galaxy S24 पर बेस्ट डील
सैमसंग का फ्लैगशिप Galaxy S24, जो पिछले साल 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, इस बार की सेल में 40 हजार रुपये से भी कम में मिल सकता है। यह डील बेहद लिमिटेड टाइम के लिए होगी और ऐसे में ग्राहकों को धांसू वैल्यू मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें -iPhone 17 को लेकर नया खुलासा, 70% यूजर्स खरीदना चाहते हैं नए आईफोन
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines