Flipkart Big Billion Sale: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल ने इस साल भी भारी डिस्काउंट की पेशकश की, खासकर iPhone 16 और iPhone 16 Pro मॉडल्स पर. यह ऑफर इतना अट्रैक्टिव था कि हजारों लोग इन फोन को कम कीमत पर खरीदने के लिए बुकिंग करने लगे. हालांकि, सेल के दौरान कुछ कस्टमर्स के ऑर्डर अचानक कैसिंल कर दिए गए, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला.
Plus मेंबर्स भी रह गए खाली हाथ
22 सितंबर की रात 12 बजे से ही Flipkart Plus मेंबर्स के लिए सेल की शुरुआत हुई थी. उम्मीद थी कि इन प्रीमियम मेंबर्स को फोन खरीदने का बेहतर मौका मिलेगा, लेकिन बड़ी संख्या में खरीदारों ने शिकायत की कि वे ऑर्डर करने में असफल रहे. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने बार-बार कोशिश की, फिर भी iPhone 16 और iPhone 16 Pro उनके हाथ नहीं लगे.
अलग-अलग कीमतों से कन्फ्यूजन
कुछ कस्टमर्स ने यह भी दावा किया कि फ्लिपकार्ट पर उन्हें एक ही समय पर अलग-अलग फोन्स पर iPhone 16 के अलग-अलग दाम दिखाई दे रहे थे. इससे कस्टमर्स में कन्फ्यूजन और गुस्सा दोनों बढ़ा. वहीं, कुछ खरीदारों ने कहा कि उनका ऑर्डर पास के डिलीवरी स्टेशन तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद भी अचानक कैंसिल कर दिया गया.
लोगों की नाराजगी और रिएक्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर X पर कई खरीदारों ने Flipkart की इस सेल को SCAM कहा. एक यूजर ने लिखा कि मैंने 3 ऑर्डर किए, सभी 4 घंटे में कैंसिल कर दिए गए. यह धोखाधड़ी जैसा लग रहा है. कई अन्य यूजर्स ने Flipkart सपोर्ट को टैग कर शिकायत दर्ज कराई कि बिना किसी वजह के ऑर्डर कैंसिल कर दिए गए.
कुछ ऑर्डर डिलीवरी पर, लेकिन कई कैंसिल
कुछ Flipkart और Plus मेंबर्स ने बताया कि उनका ऑर्डर शिप हो चुका है और डिलीवरी का इंतजार है. लेकिन बाकी ग्राहकों के लिए ऑर्डर अचानक कैंसिल हो गए. इस वजह से खरीदारों में निराशा है और वे Flipkart की ईमानदारी और सेल ऑफर्स पर सवाल उठा रहे हैं.
Flipkart के रिस्पॉन्स का इंतजार
अभी तक Flipkart ने इस मामले पर ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. ग्राहकों को उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस विवाद का समाधान और भरोसा बनाने के लिए कदम उठाएगी. खरीदारों को सलाह दी जा रही है कि सेल के दौरान ऑर्डर करने से पहले सभी शर्तों और स्टॉक की जानकारी अच्छे से देखें.
ये भी पढ़ें- लैपटॉप पर 45% तक डिस्काउंट, प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए ये बेस्ट डील्स
संबंधित खबरें
Upcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
9 hrs agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
13 hrs agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
15 hrs agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
17 hrs agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
1 day agoInstagram Reel की पसंदीदा धुन को बनाएं फोन की रिंगटोन, iPhone और Android पर ऐसे करें सेट
1 day agoFlipkart BBD सेल में iPhone पर बंपर ऑफर! 16 से लेकर 17 Pro Max तक इतने सस्ते मिलेंगे फोन
1 day agoFacebook अकाउंट हो गया हैक? ऐसे चुटकियों में वापस पाएं अपना Account, जानें पूरा तरीका
1 day agoक्या है JioShield ऐप? जिसे आज Reliance Jio ने किया लॉन्च, मिलेंगे 1,000 रुपये के फ्री वाउचर
2 days ago100% से कुछ ही देर में 30% पर आ गई फोन की बैटरी, ये 5 सेटिंग्स बदलते ही ठीक होगी परेशानी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines