हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Flipkart Big Billion Day में iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर 22% तक डिस्काउंट, जानें बेस्ट ऑफर

Flipkart Big Billion Day Sale 2025 में iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर भारी छूट मिल रही है. 54,999 रुपये में iPhone 16 और 85,999 रुपये में iPhone 16 Pro मिल सकता है. आइए जानते है डिल्स और ऑफर्स.

विज्ञापन
Flipkart सेल में iPhone 16 और iPhone 16 Pro मॉडल के लिए डील्स. News 24 GFX

iPhone 16 & 16 Pro Discount Price Deals: Flipkart Big Billion Day Sale 2025 आखिरकार शुरू हो गई है और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone डील्स की हो रही है. खासकर iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर मिल रही भारी छूट ने ग्राहकों का ध्यान खींच लिया है. अगर आप लंबे समय से नया iPhone खरीदने की सोच रहे थे, तो यह मौका बिल्कुल भी मिस न करें.

iPhone 16 पर बंपर डिस्काउंट

Apple iPhone 16 की असली कीमत 69,900 रुपये (128GB वेरिएंट) है, लेकिन सेल के दौरान यह स्मार्टफोन मात्र 54,999 रुपये में मिल रहा है. यानी करीब 21% की सीधी बचत. इसके अलावा, अगर आपके पास ICICI या Axis Bank का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको तुरंत 3000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. साथ ही, एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराने फोन को बदलकर आप 55,800 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं.

iPhone 16 Pro पर शानदार ऑफर

जो लोग प्रीमियम मॉडल खरीदना चाहते हैं, उनके लिए iPhone 16 Pro पर भी जबरदस्त डील मौजूद है. इसकी असली कीमत 1,09,999 रुपये (128GB वेरिएंट) है. लेकिन Flipkart सेल के दौरान यह फोन सिर्फ 85,999 रुपये में उपलब्ध है. यानी करीब 22% की छूट. इतना ही नहीं, ICICI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर खरीदने पर 5000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. एक्सचेंज ऑफर इसमें भी लागू है, जहां 55,800 रुपये तक की बचत की जा सकती है. हालांकि अभी ये फोन फ्लिपकार्ट पर 99,999 पर लिस्टेड है. ऑफर्स और कैशबैक बाद ये फोन 85,999 तक मिल सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- लैपटॉप पर 45% तक डिस्काउंट, प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए ये बेस्ट डील्स

सही मौका

त्योहारी सीजन में Flipkart ने iPhone 16 सीरीज को लगभग आधी कीमत में उपलब्ध करा दिया है. बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट को जोड़ें तो यह डील और भी सस्ती हो जाती है. लेकिन ध्यान रहे, iPhone की डिमांड बहुत ज्यादा है और स्टॉक सीमित. इसलिए अगर आप अपग्रेड करना चाहते हैं, तो देर न करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर– इस आर्टिकल में बताए गए मोबाइल फोन्स की कीमतें ऑनलाइन सोर्सेज के आधार पर अनुमानित हैं. फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान असली कीमतें स्टॉक, डिमांड, बैंक ऑफर्स, कैशबैक और एक्सचेंज डील्स जैसी वजहों से अलग हो सकती हैं. News 24 इन कीमतों में किसी भी डिफरेंस की जिम्मेदारी नहीं लेता. यह आर्टिकल सिर्फ संभावित डिस्काउंट्स की जानकारी देने के लिए है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola