Flipkart Big Bachat Days Sale Discount on Smart TV: फ्लिपकार्ट पर अभी बिग बचत डेज सेल जारी है जो 17 मई तक चलेगी। सेल के दौरान अभी स्मार्टफोन से लेकर कई होम अप्लायंसेज काफी सस्ते में मिल रहे हैं। सबसे जबरदस्त डील्स 32 इंच के Smart TV पर देखने को मिल रही हैं। वहीं, अगर आप भी काफी वक्त से एक नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ये मौका गलती से भी मिस नहीं करना चाहिए। सेल में एक स्मार्ट टीवी तो सिर्फ 8,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हम आपके लिए सेल में मिल रही ऐसी ही 3 बेहतरीन डील्स लेकर आए हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Thomson 9A Series
लिस्ट के पहले टीवी की बात करें तो इसमें हमने Thomson 9A सीरीज के 32 इंच HD Ready Smart Android टीवी को ऐड किया है। इस टीवी पर कंपनी 34% की छूट दे रही है जिसके बाद आप टीवी को सिर्फ 9,499 रुपये में अपना बना सकते हैं। टीवी पर 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही HDFC Bank Credit Card EMI से टीवी को खरीदने पर कंपनी 2000 रुपये की छूट दे रही है। टीवी में आपको Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube समेत कई ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा टीवी में 24 W साउंड आउटपुट और 60 Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : दनादन चलाएं AC फिर भी कम आएगा Electricity Bill, बस फॉलो करें 3 टिप्स
KODAK 7XPRO Series
लिस्ट के दूसरे टीवी की बात करें तो इसमें हमने कोडक के 7XPRO सीरीज 32 इंच HD Ready LED Smart Android TV को ऐड किया है। इस स्मार्ट टीवी पर कंपनी सेल के दौरान 48% की छूट दे रही है जिसके बाद आप टीवी को सिर्फ 9,499 रुपये में अपना बना सकते हैं। HDFC Bank Credit Card EMI से टीवी को खरीदने पर कंपनी 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
Infinix Y1
सेल में यह टीवी सबसे कम प्राइस में मिल रहा है। इंफीनिक्स के इस टीवी पर सेल में 47% का डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी को आप अभी सिर्फ 8,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस टीवी को भी HDFC Bank Credit Card EMI से खरीदने पर कंपनी 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। टीवी में आपको Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube समेत कई ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines