Flipkart Sale Discount on iPhone 15 Plus: फ्लिपकार्ट पर इस महीने की शुरुआत से ही बिग बचत डेज सेल जारी है जिसका आज आखिरी दिन है। सेल में कई स्मार्टफोन्स पर इस वक्त बंपर छूट मिल रही है। ई-कॉमर्स दिग्गज आईफोन्स पर भी बेहतरीन डील्स एंड ऑफर्स दे रहा है। अगर आप भी काफी वक्त से एक बड़ी स्क्रीन वाला आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो iPhone 15 Plus पर मिल रही डील आपको मिस नहीं करनी चाहिए। ये स्मार्टफोन Flipkart पर भारी छूट पर उपलब्ध है।
डील को और आसान बनाने के लिए आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर के जरिए एक्स्ट्रा कैशबैक ले सकते हैं। वहीं, जल्द ही iPhone 16 सीरीज लॉन्च होने वाली है, ऐसे में कुछ लोगों के मन में ये सवाल भी बना हुआ है कि क्या उन्हें इंतजार करना चाहिए या iPhone 15 Plus को रियायती कीमत पर खरीद लेना चाहिए। अगर आप डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो चलिए पहले इस डील के बारे में जानें
iPhone 15 Plus की कीमत
Apple iPhone 15 Plus 81,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है। फोन पर 7601 रुपये की छूट मिल रही है। 256GB और 512GB वैरिएंट की कीमत 91,999 रुपये और 1,11,999 रुपये है। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो शेड्स में लिस्ट किया गया है। ऑफर्स की बात करें तो खरीदार Flipkart Axis Bank कार्ड पर 5 परसेंट की छूट ले सकते हैं। दूसरी ओर, UPI ट्रांजैक्शन के जरिए 1,000 रुपये और कॉम्बो ऑफर के जरिए 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
एक्सचेंज की बात करें तो, खरीदार एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए 53,150 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। डील को आसान बनाने के लिए आप नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी उठा सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी SBI Credit Card पर 4000 रुपये तक की छूट दे रही है। अब सवाल यह है कि क्या आपको iPhone 15 Plus चुनना चाहिए या iPhone 16 सीरीज के लिए सितंबर तक वेट करना चाहिए? चलिए जानें
ये भी पढ़ें : लूट लो! iPhone 15 की कीमत में आई 11901 रुपये की गिरावट, मिस न करें ये डील
iPhone 15 Plus: क्या आपको खरीदना चाहिए?
अगर आप iPhone 16 सीरीज के लॉन्च का इंतज़ार कर सकते हैं और खरीदारी को कुछ दिन के लिए टाल सकते हैं, तो आपको iPhone 16 सीरीज का इंतज़ार करना चाहिए। हालांकि iPhone 16 Plus की कीमत iPhone 15 Plus से ज्यादा हो सकती है, लेकिन Apple मौजूदा डिवाइस पर कीमत में कटौती करेगा। इसलिए, अगर आपको बजट की चिंता नहीं है और आप खरीदारी में कुछ हफ्ते की देरी कर सकते हैं, तो आपको आने वाले स्मार्टफोन के रिलीज होने का इंतज़ार करना चाहिए।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
23 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines