iPhone 16 की लॉन्चिंग से पहले iPhone 15, 14 और 13 की कीमतें धड़ाम, चेक करें न्यू Price

Flipkart Big Bachat Days Sale Discount offers on iPhone: नया आईफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए फ्लिपकार्ट सबसे तगड़ी डील लाया है। मौजूदा मॉडल्स पर इस वक्त सेल में जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए इसके बारे में जानें

Flipkart Big Bachat Days Sale Discount offers on iPhone

Flipkart Big Bachat Days Sale Discount offers on iPhone: एप्पल जल्द ही अपना साल का सबसे बड़ा इवेंट करने जा है। इस साल कंपनी 9 सिंतबर को ‘It’s Glow Time’ मेगा इवेंट होस्ट करने जा रही है। कहा जा रहा है कि इस दौरान कंपनी अपनी iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करेगी। नए आईफोन के साथ कंपनी नए बड्स और स्मार्टवॉच भी पेश कर सकती है, लेकिन इस ऑफिशियल लॉन्च से पहले iPhone 15, 14 और 13 पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। इन आईफोन मॉडल्स को आप अभी सबसे कम प्राइस पर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

Flipkart पर जारी है सेल

दरअसल, ये ऑफर्स आपको ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर देखने को मिल रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर इस वक्त Big Bachat Days सेल जारी है जो 5 सितंबर तक लाइव रहेगी। इस दौरान आप मौजूदा कई आईफोन मॉडल्स को सबसे कम प्राइस पर अपना बना सकते हैं। फ्लिपकार्ट की इस सेल में iPhone 15, 14 और 13 खरीदने का ये शानदार मौका है। चलिए इन डील्स के बारे में जानें…

विज्ञापन

iPhone 15 पर डिस्काउंट ऑफर

एप्पल ने पिछले साल iPhone 15 के बेस 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 79,600 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था, लेकिन आप इसे  अभी फ्लिपकार्ट सेल के दौरान सिर्फ 62,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ कंपनी एक्स्ट्रा 1000 रुपये की छूट दे रही है।

Flipkart Big Bachat Days Sale

विज्ञापन

iPhone 14 पर डिस्काउंट ऑफर

यही नहीं फ्लिपकार्ट iPhone 14 के बेस 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर भी छूट दे रहा है। इसे कंपनी ने 69,600 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश था, लेकिन अभी आप इसे फ्लिपकार्ट पर बिना किसी बैंक और एक्सचेंज ऑफर के 57,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। जबकि बैंक कार्ड के साथ कंपनी 1500 रुपये की छूट दे रही है।

विज्ञापन

IPhone 13 पर डिस्काउंट ऑफर

फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 13 के बेस 128GB स्टोरेज वैरिएंट पर भी छूट मिल रही है। फिलहाल फोन का एक्चुअल प्राइस 59,600 रुपये है, लेकिन अभी आप इसे फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 50,499 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए आप फोन पर 1500 रुपये तक बचा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ