Discount Offers on 55 inch Smart TV: फ्लिपकार्ट पर आज यानी 1 अगस्त से बिग बचत डे सेल शुरू हो चुकी है जो 5 अगस्त तक जारी रहेगी। इस सेल में 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर शानदार छूट मिल रही है। अगर आप लंबे समय से एक बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को खरीदने का मन बना रहे थे तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। सैमसंग, LG समेत कुछ टीवी पर तो 70 परसेंट तक की छूट मिल रही है। चलिए सेल में टीवी पर मिल रही है बेहतरीन डील्स पर एक नजर डालते हैं…
SAMSUNG New D Series Brighter Crystal Vivid
फ्लिपकार्ट सेल में सैमसंग के शानदार टीवी पर इस वक्त बंपर छूट मिल रही है। बिना किसी बैंक ऑफर के आप स्मार्ट टीवी पर 27 परसेंट तक की छूट ले सकते हैं। इस छूट के साथ अभी टीवी का प्राइस 46,990 रुपये हो गया है। वहीं, HDFC Bank Credit Card EMI के जरिए टीवी को खरीदने पर कंपनी 1750 रुपये की छूट दे रही है। ये टीवी 20 W साउंड आउटपुट और 50 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
LG UR7500 139 cm (55 inch) Ultra HD (4K) LED Smart TV
बिग बचत डे सेल में LG के इस टीवी पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है। कंपनी ने इस टीवी को 71,990 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन सेल में ये टीवी 37% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 44,990 रुपये में मिल रहा है। इतना ही नहीं इस टीवी पर भी आप HDFC Bank Credit Card EMI के जरिए 1750 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। सैमसंग के मुकाबले इस टीवी में बेहतर रिफ्रेश रेट मिल रहा है लेकिन साउंड आउटपुट एक जैसा है।
ये भी पढ़ें : न गर्मी में होगा ब्लास्ट, न गिरने से टूटेगा; पानी में भी चलेगा मस्त; आज आ रहा है Motorola का मिलिट्री ग्रेड फोन
MOTOROLA EnvisionX 140 cm (55 inch) QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV
फ्लिपकार्ट लिस्ट के इस टीवी पर सबसे ज्यादा छूट दे रहा है। 1 लाख रुपये वाले इस टीवी को आप अभी सेल में 70% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 34,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। IDFC FIRST Bank Credit EMI और HDFC Bank Credit Card EMI के जरिए आप इस टीवी पर 1500 रुपये तक बचा सकते हैं। टीवी पर 5200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। जो इस डील को सबसे खास बना देता है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
7 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
10 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
11 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
14 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines