Flipkart Big Bachat Days Sale Discount offer on iPhone 15: फ्लिपकार्ट पर इन दिनों बिग बचत डेज सेल चल रही जो 13 नवंबर तक चलेगी। सेल के दौरान इन दिनों कई गैजेट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपने भी दिवाली सेल को मिस कर दिया था तो कंपनी आपके लिए एक और मौका लेकर आई है। इस जबरदस्त सेल के दौरान iPhone पर फिर से ऑफर्स आ गए हैं। सेल में iPhone 15 तो आप ऑफर्स के साथ सिर्फ 35,297 रुपये में अपना बना सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। चलिए इस खास ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं…
iPhone 15 पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट पर इस वक्त iPhone 15 सिर्फ 58,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसका लॉन्च प्राइस 69,900 रुपये था। फोन पर कंपनी 15% तक की छूट दे रही है। इसके अलावा आप डिवाइस पर बैंक ऑफर्स का मजा भी ले सकते हैं जिससे इसका प्राइस और भी कम हो जाता है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI के जरिए आप 3,500 रुपये तक बचा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के साथ तो आप डिवाइस पर 24,000 रुपये तक बचा सकते हैं। जी हां, अगर आपके पास 3 साल पुराना आईफोन 13 है तो आप iPhone 15 पर ये डिस्काउंट ले सकते हैं। इस ऑफर के साथ फोन की कीमत 35,297 रुपये रह जाती है.
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिस्प्ले और डिजाइन: iPhone 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है और इसे पिंक, येलो, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Apple ने पिछले मॉडल के डिजाइन को बरकरार रखा, लेकिन रेगुलर नॉच के बजाय इसमें डायनामिक आइलैंड नॉच पेश किया, जिसे iPhone 14 Pro मॉडल में खूब पसंद किया गया।
कैमरा: इस मॉडल में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, जो अपने पिछले मॉडल की तुलना में डे लाइट में और कम रोशनी, पोर्ट्रेट फ़ोटोग्राफ़ी में बड़े अपग्रेड पेश कर रहा है।
बैटरी लाइफ: Apple का दावा है कि iPhone 15 में “पूरे दिन चलने वाली बैटरी लाइफ” देखने को मिलने वाली है, हालांकि रेगुलर यूज से पता चलता है कि यह 9 घंटे से ज्यादा चल सकता है।
प्रोसेसर: iPhone 15 में एप्पल का A16 बायोनिक चिप मिलता है।
चार्जिंग पोर्ट: iPhone 15 में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट है, जो पिछले मॉडल में यूज किए गए लाइटनिंग पोर्ट की जगह लेता है।
ये भी पढ़ें : न बैटरी खत्म होगी, न फोटो ब्लर होगी…Vivo सबकी बजा देगा ‘पुंगी’; आ रहे हैं 3 नए फोन
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines