Flipkart Sale Discount Offer on iPhone 15 Plus: फ्लिपकार्ट पर इस वक्त बिग बचत डेज सेल जारी है, जिसमें एप्पल का पिछले साल iPhone 15 सीरीज के तहत लॉन्च हुआ iPhone 15 Plus काफी सस्ते में मिल रहा है। हालांकि दूसरी तरफ iPhone 16 सीरीज भी जल्द ही लॉन्च होने वाली है, लेकिन इससे पहले मौजूदा मॉडल Flipkart पर भारी छूट पर बिक रहा है। आप ई-कॉमर्स वेबसाइट पर iPhone 15 Plus को 70,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये ऑफर जरूर जान लें।
iPhone 15 Plus की कीमत
फ्लिपकार्ट पर फ्लैगशिप iPhone 15 Plus 69,999 रुपये (128GB, पीला) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। डिवाइस के अन्य कलर ऑप्शन 72,999 रुपये में मिल रहे हैं जबकि येलो कलर वैरिएंट का प्राइस 69,999 रुपये है। इस हिसाब से फोन पर बिना किसी बैंक और एक्सचेंज के 19601 रुपये की छूट मिल रही है। खरीदार बैंक ऑफर के जरिए 1,500 रुपये तक की छूट ले सकते हैं या Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक ले सकते हैं।
कॉम्बो ऑफर से भी लें डिस्काउंट
आप UPI ट्रांजैक्शन के जरिए 1,000 रुपये की छूट और डिवाइस पर कॉम्बो ऑफर पर 2,000 रुपये की छूट भी ले सकते हैं। दूसरे ऑफर की बात करें तो आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए 53,350 रुपये तक की छूट ले सकते हैं, लेकिन iPhone 16 सीरीज के लॉन्च को देखते हुए, क्या अभी iPhone 15 Plus खरीदना सही है? चलिए जानें
iPhone 15 Plus: क्या आपको खरीदना चाहिए?
अगर आप 70,000 रुपये से कम में 6.7 इंच की स्क्रीन वाला लेटेस्ट iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो iPhone 15 Plus एक बेस्ट डील है, लेकिन आपको अभी भी iPhone 16 सीरीज के लॉन्च या Flipkart Big Billion Days Sale 2024 का इंतजार करना चाहिए, जो 29 सितंबर 2024 में लाइव होगी। उस दौरान हैंडसेट और भी बड़ी छूट के साथ मिल सकता है।
iPhone 16 Plus में मिलेंगे AI फीचर्स
इसके अलावा, iPhone 16 Plus में बेहतर परफॉर्मेंस, Apple इंटेलिजेंस फीचर, वर्टिकल कैमरा ऐरे और कई अन्य अपग्रेड होने की उम्मीद है। इसलिए, अगर पैसे की कमी नहीं है, तो आपको नए iPhone 16 सीरीज का वेट करना चाहिए जो 9 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
32 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines