Samsung Galaxy S24 Plus Price: सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में भारत में गैलेक्सी S24 प्लस 5G की घोषणा की थी, जिसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये थी। हालांकि, अब यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 20,000 रुपये की फ्लैट छूट के साथ बिक रहा है। इतना ही नहीं, आप डील को और आसान बनाने के लिए बैंक ऑफर के जरिए एक्स्ट्रा कैशबैक भी ले सकते हैं। अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो चलिए ऑफर, वैरिएंट-वाइज प्राइस और इसके सभी फीचर्स जानते हैं…
Samsung Galaxy S24 Plus की कीमत
गैलेक्सी S24 प्लस फ्लिपकार्ट पर बिना किसी ऑफर के 79,999 रुपये (12GB + 256GB) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये है। सैमसंग S24 प्लस कोबाल्ट वायलेट और ओनिक्स ब्लैक शेड्स में आता है। ई-कॉमर्स साइट पर केवल बेस वैरिएंट ही 20,000 रुपये की छूट पर बिक रहा है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन के जरिए आप 8,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। जिस हिसाब से देखा जाए तो फोन पर कुल 28 हजार रुपये की छूट मिल रही है।
इस वैरिएंट पर 10 हजार की छूट
आप फ्लिपकार्ट यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए 1,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं या बेस वैरिएंट पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट की छूट ले सकते हैं। 512GB वैरिएंट पर, आप HDFC बैंक क्रेडिट नॉन-ईएमआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन के जरिए 10,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। खरीदारी के दौरान, आप सैमसंग एक्सेसरीज पर एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। इस बीच चलिए S24 Plus 5G के स्पेसिफिकेशन जानें…
सैमसंग S24 Plus स्पेसिफिकेशन
सैमसंग S24+ में 6.7 इंच की QHD+ डायनामिक AMOLED 2X 120Hz स्क्रीन है जिसमें 2,600nits पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है। डिवाइस डेका-कोर Exynos 2400 चिपसेट को स्पोर्ट करता है और Android 14-बेस्ड One UI 6.1 पर चलता है। सैमसंग के इस डिवाइस में IP68-रेटिंग और सात साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा। फोन कई AI फीचर्स के साथ आता है।
ये भी पढ़ें : लूट लो! Airtel और Jio इन प्लान्स पर दे रहे हैं अनलिमिटेड 5G, चेक करें लिस्ट
बड़ी बैटरी के साथ शानदार कैमरा
इसमें 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,900mAh की बैटरी है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा वाइड + 10MP 3x टेलीफोटो सेंसर और 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए, फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB-C 3.2 Gen 1 पोर्ट दिया गया है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
6 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
8 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
10 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
11 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
13 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines