Flipkart Best Budget 5G Smartphones: क्या आप नया 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो फ्लिपकार्ट पर मिल रही डील्स का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, 5G सपोर्ट स्मार्टफोन (5G Smartphones) पर फ्लिपकार्ट (Flipkart 5G Smartphones Offers) बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। दोनों ऑफर्स को अप्लाई कर ग्राहक सस्ते में नया 5जी फोन खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट किन 5जी स्मार्टफोन पर कितनी छूट दे रहा है।
मोटोरोला मोटो G62 5G (Motorola Moto G62 5G)
फ्लिपकार्ट पर मोटो G62 5G स्मार्टफोन को 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन पर 17 हजार रुपये का तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पूरा लाभ पाने के लिए ग्राहक को पुराना फोन एक्सचेंज करना होगा जो लेटेस्ट मॉडल के साथ आता हो। इसके बाद फोन की कीमत केवल 999 रुपये हो सकती है।
रियलमी 9 प्रो 5G (Realme 9 Pro 5G)
फ्लिपकार्ट पर रियलमी 9 प्रो 5G को 18,999 रुपये की कीमत पर सेल किया जा रहा है। इस फोन पर 17 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर है। इसे अप्लाई करने के बाद फोन की कीमत 1,999 रुपये में तक हो सकती है।
ओप्पो K10 5G (OPPO K10 5G)
ओप्पो K10 5G को फ्लिपकार्ट पर 16,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इस पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 825 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 15,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। दोनों ऑफर्स अगर सफलतापूर्वक अप्लाई हो जाते हैं तो फोन की कीमत सिर्फ 174 रुपये हो सकती है।
पोको X4 प्रो 5G (POCO X4 Pro 5G)
पोको X4 प्रो 5G को फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। इसे खरीदने के लिए ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज कर सकते हैं जिससे 1 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा फोन पर 17 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिसके बाद फोन की कीमत 1,999 रुपये तक हो सकती है।
वीवो V21 5G (Vivo V21 5G)
वीवो V21 5G को फ्लिपकार्ट पर 27,990 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन पर 17 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इसके अलावा HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का यूज ग्राहक 4 हजार रुपये का भी लाभ पा सकते हैं। दोनों ऑफर के सफलतापूर्वक अप्लाई हो जाने पर फोन की कीमत 5,990 रुपये हो सकती है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
13 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
15 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
17 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
19 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines