Flipkart पर Back to School सेल शुरू, 80% छूट के साथ मिल रहे लैपटॉप, टैब, स्मार्टवॉच समेत ये गैजेट्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Back to School Sale 2023: फाइनल एग्जाम खत्म होने के बाद अब बच्चे नई क्लास में जाने के लिए तैयार है। कुछ दिन की छुट्टियों के बाद देशभर में स्कूल खुल गए हैं। अगर आप अपने या अपने बच्चों के लिए गैजेट्स या एक्सेसरीज लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास सस्ते में विभिन्न गैजेट्स खरीदने का मौका है।
दरअसल, फ्लिपकार्ट ने बैक टू स्कूल सेल का ऐलान किया है। इस दौरान स्मार्टवॉच, टैब, लैपटॉप, प्रिंटर समेत कई गैजेट्स पर 80 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
फ्लिपकार्ट की बैक टू स्कूल सेल 8 अप्रैल 2023 से 12 अप्रैल 2023 तक रहेगी। इस दौरान 45 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। आप सेल का फायदा उठाकर प्रिंटर, लैपटॉप, डेस्कटॉप्स, स्मार्टवॉच आदि गैजेट्स को सस्ते में खरीद सकेंगे।
फ्लिपकार्ट बैक टू स्कूल सेल के दौरान लैपटॉप और डेस्कटॉप्स को सस्ते में खरीदने का मौका है। इन्हें 45 प्रतिशत तक की छूट के साथ बेचा जा रहा है। आप लैपटॉप को 15 हजार रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदी सकते हैं।
फ्लिपकार्ट बैक टू स्कूल सेल के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन 60 प्रतिशत तक छूट के साथ उपलब्ध है। आर चाहें तो यहां से वायरलेस और वायर्ड हैडफोन को खरीद सकते हैं। नेकबैंड और टीडब्लूएस जैसे डिवाइस भी 60% छूट मिल रहे हैं।
बैक टू स्कूल सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर मॉडर्न स्मार्टवॉच 80 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध है। अगर आप नई वॉच लेना चाहते हैं तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट बैक टू स्कूल सेल के दौरान टैबलेट को 80 प्रतिशत तक छूट के साथ बेचा जा रहा है। यहां पर टैबलेट की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से कम में है। आप ऑफर्स के जरिए इसकी कीमत पर डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: