Flipkart Back to Campus Program: क्या आप भी एक स्टूडेंट हैं? और नए Academic Year की तैयारी कर रहे हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है। ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट टॉप ब्रैंड के लैपटॉप, टैबलेट जैसे गैजेट्स पर जबरदस्त छूट देने की तैयारी कर रहा है। दरअसल कंपनी स्टूडेंट्स को हर साल आयोजित होने वाले “बैक टू कैंपस” प्रोग्राम में कई प्रोडक्ट्स पर छूट देती है। अब जून, 2024 के नए वर्जन के तहत भी आपको कई डिस्काउंट ऑफर मिलने वाले हैं जो सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए होंगे।
कब से कब तक चलेगा ये प्रोग्राम?
जानकारी के अनुसार यह कैंपेन 21 जून से शुरू हो रहा है और 27 जून तक चलेगा। इस प्रोग्राम में स्मार्टवॉच, ट्रू वायरलेस ईयरफोन, लैपटॉप, टैबलेट, गेमिंग कंसोल, मॉनिटर, प्रिंटर्स, लैपटॉप की ऐक्सेसरी काफी कम प्राइस में मिलेगी। यही नहीं इन ऑफर्स के साथ स्टूडेंट्स को सुपर क्वॉइंस भी मिलेंगे जिन्हें वे अपने नेक्स्ट आर्डर में रिडीम कर सकेंगे। साथ ही आपको कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई और अपग्रेड करने पर शानदार एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Jio से लेकर BSNL के पॉपुलर Recharge Plans! शुरुआती कीमत सिर्फ 29 रुपये
मिलेगी 6,000 रुपये तक की छूट
कंपनी का कहना है कि इस कैंपेन में स्टूडेंट्स को लैपटॉप और टैबलेट पर 6,000 रुपये तक की छूट मिलेगी जिसमें बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर्स भी शामिल होंगे। इसके साथ ही आपको कुछ प्रोडक्ट्स तो 12 महीनों की नो-कॉस्ट ईएमआई पर मिल जाएंगे। पेमेंट के लिए फ्लिपकार्ट, कैश ऑन डिलिवरी, UPI और डेबिट/क्रेडिट कार्ड जैसी सभी सुविधाएं देगा।
9,990 रुपये में लैपटॉप
टॉप परफॉर्मेंस के साथ बजट रेंज में कंपनी कई प्रोडक्ट्स को छूट के साथ पेश करेगी। खास तौर से लैपटॉप सेगमेंट में कंपनी स्टूडेंट्स को सबसे जबरदस्त डील दे सकती है। इतना ही नहीं एचपी, आसुस, एसर जैसे कई पॉपुलर ब्रैंड के लैपटॉप तो सिर्फ आपको 9,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएंगे। जबकि गेमर्स और हैवी यूजर्स के लिए ग्राफिक्स कार्ड से लैस लैपटॉप 45,990 रुपये में मिल सकते हैं। हालांकि ये सभी प्राइस ऑफर्स के साथ मिलेंगे। जबकि LTE टैबलेट स्टूडेंट्स को सिर्फ 9,999 रुपये में मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
17 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines