Power bank Flight Rules: जब आप फ्लाइट में बैठते हैं तो चेक-इन बैगेज में पावर बैंक ले जाने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है? दरअसल, इस नियम के पीछे सुरक्षा कारण हैं, जिन्हें समझना बेहद जरूरी है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इसकी जानकारी दी है कि पावर बैंक में लिथियम-आयन बैटरियां होती हैं, जिनमें दहनशीलता (combustibility) होती है।
अगर इन्हें ठीक से संभाला न जाए या ये क्षतिग्रस्त हो जाएं, तो ये ओवरहीट होकर आग पकड़ सकते हैं। खासतौर पर बैकअप लोडिंग और बैगेज हैंडलिंग के दौरान इनके डैमेज होने की संभावना अधिक होती है, जिससे सुरक्षा जोखिम बढ़ जाता है। यही कारण है कि पावर बैंक को चेक-इन बैगेज में रखना बैन किया गया है। आइए इस नियम के बारे में जानते हैं।
कहां रख सकते हैं पावर बैंक?
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि यात्रियों को केबिन बैगेज या हाथ में ले जाने वाले बैग में पावर बैंक रखने की अनुमति होती है, लेकिन इसके लिए भी कुछ सीमाएं हैं। फ्लाइट के केबिन में अगर कोई आग लगने की घटना होती है, तो फ्लाइट क्रू तुरंत रिएक्शन दे सकता है और स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन कार्गो होल्ड में ऐसा करना संभव नहीं होता, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बता दें कि कार्गो होल्ड वो जगह है, जहां चेक-इन बैगेज रखा जाता है।
क्या है नियम?
नियम की बात करें तो फ्लाइट के दौरान आपको 100Wh तक के मैक्सिमम दो पावर बैंक ले जाना अलाउड है। इसके साथ ही, 100Wh से 160Wh के बीच कैपेसिटी वाले पावर बैंक को ले जाने के लिए एयरलाइन से अप्रूवल लेना जरूरी है। 160Wh से ज्यादा क्षमता वाले पावर बैंक आमतौर पर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। यात्रा के दौरान पावर बैंक हमेशा हैंड बैगेज में ही रखें, चेक-इन बैगेज में नहीं।
साथ ही अपनी एयरलाइन की लेटेस्ट सुरक्षा पॉलिसी और नियमों की पहले से जांच करें। संदेह होने पर, चेक-इन काउंटर पर पावर बैंक की जानकारी दें, ताकि एयरलाइन स्टाफ आपको सही गाइडेंस दे सके। पावर बैंक को सीधे धूप या गर्मी से बचाएं, और यदि संभव हो तो प्रोटेक्टिव कवर में रखें।
यह भी पढ़ें – WhatsApp की ये सेटिंग तुरंत करें बंद; वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
15 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
16 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
19 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
21 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines