हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इंटरनेट स्लो है? घर में ही छुपी हो सकती है इसकी वजह

विज्ञापन
Credit: News 25 Graphics

क्या आप भी स्लो इंटरनेट, बफरिंग और घर में वाई-फाई के डेड जोन से परेशान हैं? अक्सर लोग समझते हैं कि समस्या राउटर या इंटरनेट कंपनी की है, लेकिन सच तो यह है कि कई बार असली दिक्कत हमारे घर के सामान ही होते हैं। अच्छी बात ये है कि बिना एक रुपये खर्च किए और बिना किसी नए गैजेट के भी आप अपने वाई-फाई की स्पीड और कवरेज बेहतर बना सकते हैं।

मिरर और मेटल बनते हैं रुकावट

अगर आपके घर में बड़े शीशे (mirrors) या लोहे के अलमारी-फर्नीचर हैं तो ये वाई-फाई सिग्नल को रोकते या उल्टी दिशा में मोड़ देते हैं। नतीजा ये होता है कि इंटरनेट कमजोर हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि राउटर को आईनों और मेटल की चीजों से दूर रखें।

ब्लूटूथ डिवाइस भी बन सकते हैं दुश्मन

Alexa, Google Home जैसे स्मार्ट गैजेट या कोई भी Bluetooth डिवाइस वाई-फाई जैसी ही फ्रीक्वेंसी पर चलते हैं। जब ये आपके राउटर के पास रखे हों तो दोनों सिग्नल आपस में टकराते हैं और इंटरनेट स्लो हो जाता है। बस इन्हें थोड़ा दूर कर दीजिए, फर्क तुरंत नजर आएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर फिर आया नया अपेडट, अब मिला स्टेटस शेयर करने का ये शानदार फीचर

माइक्रोवेव सिर्फ खाना ही गर्म नहीं करता

अगर आपका राउटर किचन में माइक्रोवेव के पास रखा है तो यह भी बड़ी गलती है। माइक्रोवेव से निकलने वाली तरंगें (waves) वाई-फाई को डिस्टर्ब करती हैं। बेहतर होगा कि राउटर को किचन से दूर किसी खुले हिस्से में रखा जाए।

विज्ञापन

एक्वेरियम और पानी की टंकी भी है परेशानी

आपको हैरानी होगी, लेकिन पानी भी वाई-फाई सिग्नल का दुश्मन है। घर में बड़े एक्वेरियम या पानी की टंकी राउटर के पास रखी हो तो सिग्नल वहीं अटक जाते हैं और आगे नहीं पहुंच पाते। इसलिए राउटर को पानी से भरे सामान से दूर रखें।

फर्नीचर और बंद अलमारी रोकते हैं रास्ता

अगर आपने राउटर को भारी फर्नीचर, लकड़ी की अलमारी या धातु के कैबिनेट के पीछे छुपा रखा है तो वाई-फाई सही से काम नहीं करेगा। हमेशा कोशिश करें कि राउटर खुले और बीच वाले हिस्से में हो, ताकि सिग्नल हर कमरे में बराबर पहुंच सकें।

विज्ञापन

अब नहीं होगी फोन में स्पेस की टेंशन, ऐसे फ्री मिलेगा 50GB का स्टोरेज

दीवारें और दरवाजें भी रुकावट

घर की मोटी दीवारें और बंद दरवाज़े भी वाई-फाई की सबसे बड़ी रुकावट होते हैं। इसलिए राउटर को ऐसी जगह रखें जो खुली हो, बीच में ज्यादा दीवारें न हों और ऊंचाई पर हो। इससे कवरेज बेहतर मिलेगा।

विज्ञापन

बिना खर्च किए पाएं तेज इंटरनेट

आपको किसी महंगे डिवाइस की जरूरत नहीं है। बस राउटर की जगह बदलकर, मिरर-मेटल और ब्लूटूथ डिवाइस हटाकर, माइक्रोवेव और पानी से दूर रखकर आप अपने वाई-फाई को तेज और स्थिर बना सकते हैं। ये छोटे-छोटे बदलाव आपके इंटरनेट को तेज, वीडियो कॉल्स को स्मूद और गेमिंग को बिना लैग के बना देंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola