हाई मिवी बड्स एप्पल के सीरी और अमेजन के एलेक्सा से बिल्कुल अलग है। इसकी पहली खासियत तो यह है कि यह भाषाओं के मामले में आपको अपने जैसा ही महसूस कराएगा, क्योंकि इसमें एक हजार से ज्यादा भारतीय बोलियों की आवाजें दी गई हैं। दूसरी बात यह है कि इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद यह अपने आप चलेगा। सीरी और एलेक्सा स्मार्टफोन से कनेक्ट होते हैं, जबकि हाई मिवी AI बड्स एक स्मार्ट डिवाइस है। बता दें कि कान में लगाने के बाद सिर्फ इंटरनेट चाहिए, फोन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मिवी AI कंपनी ने बनाया हाई मिवी AI बड्स
बता दें कि एप्पल के सीरी और अमेजन के अलक्सा से कई अलग खासियतें हैं। हैदराबाद की कंपनी मिवी एआई ने हाई मिवी नाम का अनूठा AI बड्स बनाया है। इससे आप सिर्फ एक आवाज देकर अपनी मां के हाथों जैसी बिरयानी बनाना सीख सकेंगे। मां की याद आएगी, तो यह लोरी भी सुनाएगा।
1000 से ज्यादा भारतीय बोलियों में कर सकता है बात
इस AI बड्स को मिवी एआई कंपनी के सौ से ज्यादा इंजीनियरों ने 18 महीने में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है। यह आपसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं तथा 1000 से ज्यादा भारतीय बोलियों में भी बात कर सकता है।
एक जोड़ी बड्स की कॉस्ट 10 से 15 हजार रुपये
एआई बड्स ताजा खबरें लेकर आपसे भावनात्मक बातें भी करेगा। इंसानों की तरह भावनात्मक बातें भी करेगा। इंसानों की तरह भावनात्मक बातें कर समस्या के समाधान भी बताएगा। एक जोड़ी बड्स की कीमत 10 से 15 हजार रुपए के बीच होगी।
गाइड जैसा करेगा काम
बता दें कि यह इस महीने की आखिरी मार्केट में उपलब्ध होगा। मिवी एआई के को-फाउंडर विश्वनाथ कंडुला ने बताया कि एआई बड्स को बनाने का मकसद भारतीयों को अपनेपन का एहसास कराना है। अगर कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर रहा है। मिवी उन दूरियों को कम करने में सक्षम होगा, क्योंकि हमने इसे भारतीयों के भावनात्मक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बनाया है। यह एक तरह से आपके गाइड या सहायक की तरह काम करेगा।
खाना बनाने में स्टेप बाय स्टेप करेगा मदद
अगर आप इससे बिरयानी बनाने में मदद मांगेगे तो यह आपको स्टेप बाय स्टेप बताएगा। मान लीजिए मिवी ने कहा कि पहले चिकन को टुकड़ों में काट लें फिर आप दस मिनट और पांच मिनट इंतजार करेंगे। जब आपका काम हो जाए तो, आप कहें कि आपने चिकन को टुकड़ों में काट लिया है तो, यह आपको दूसरा स्टेप बताएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
7 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
8 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
10 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines