Festive Sale 2023: भारत में फेस्टिव सीजन का मौसम आ गया है। इसी के साथ कंपनिया भी अपनी सेल के साथ लाइव हो चुकी हैं। फ्लिपकार्ट से लेकर अमेजन तक सभी जगह धमाकेदार डील मिल रही हैं। डील इतनी ज्यादा हैं कि कई लोग तो कंफ्यूज तक हो रहे हैं कि कहां से अपने जरुरत के हिसाब से शॉपिंग की जाए। साथ में ये भी देखा जा रहा है कि कई आइटम आउट ऑफ स्टॉक भी होना शुरू हो चुके हैं। इसलिए आज हम आपको बताते है उन 5 बातों के बारे में जिससे आप शानदार डील अपने नाम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- SIP or FD: करना चाहते हैं बड़ी सेविंग, ये तरीका अपनाएं और जिएं बिंदास जिंदगी
1. पहले बजट को करें फिक्स
सेल में जाने से पहले अपने बजट के चेक करें। जितना आपका बजट है उसी तरह से अपनी शॉपिंग को शुरू करें। इसलिए आप फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दो फायदे होंगे, एक तो आपके बजट के अंदर काम हो जाएगा, वहीं दूसरा कि कम बजट के और भी ऑप्शन खुल जाएंगे।
2. तुलना करना शुरू करें
हम लोग सर्च में जाकर अपना प्रोडक्ट देखते हैं, इसके बाद देखते हैं कि कितनी छूट मिल रही है। और फिर सीधे खरीद लेते हैं। लेकिन खरीदने से पहले हमें तुलना करनी चाहिए। जिससे कम प्राइस में हम अपने जरूरी के आइटम ले सकते हैं।
3. कार्डों पर चेक करें डील्स
चेकऑउट करने से पहले एक बार अपने कार्ड पर मिल रहे ऑफर को भी चेक कर लें। जिसेसे अच्छे ऑफर्स के साथ अपनी खरीदारी पूरी कर सकते हैं। अभी की बात करें तो अमेजन 10 फीसदी का डिस्काउंट HDFC के क्रेडिट कार्ड पर दे रहा है।
4. सेल के आखिर में जमाएं रखें अपनी नजर
सेल के आखिर में कंपनियों की तरफ से ऑफर ज्यादा मिलने लगते हैं। जिससे वो आखिरी बॉल पर छक्का लगा सकें। इसलिए सेल के आखिर में भी अपनी नजरों को सेल पर लगाएं रखें। हो सकता है एक बड़ी डील आपको दिखाई दे जाए।
5. एक्सचेंज ऑफर का करें यूज
मान लीजिए आपको एक फोन लेना है। तो नए फोन को लेने के लिए पहले ये चेक करें कि कोई एक्सचेंज डील तो इस प्रोडक्ट पर नहीं है। अगर है तो अपने पुराने फोन को इसके बदले बेच सकते हैं। इससे आपके नए फोन की कॉस्ट कम हो सकती है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
16 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
18 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines