फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज अपने चरम पर है. अमेजन फ्लिपकार्ट, मिंत्रा समेत लगभग सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर साल की बड़ी सेल चल रही है. स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, एसी, गीजर और दूसर सामान पर मिल रही भारी डिस्काउंट लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन इसी जल्दबाजी का फायदा साइबर ठग भी उठा रहे हैं. अगर आप भी सेल में खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ ऑफर देखकर कोई लिंक खोलने या पेमेंट करने की गलती न करें. एक छोटी सी लापरवाही आपका पैसा और पर्सनल डिटेल्स दोनों खतरे में डाल सकती है.
भारी डिस्काउंट देखकर तुरंत न करें खरीदारी
फेस्टिव सेल के दौरान WhatsApp, SMS और सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑफर्स के मैसेज वायरल होते हैं. इनमें महंगे स्मार्टफोन, टीवी या दूसरे सामान पर बहुत ज्यादा छूट मिलने का दावा किया जा सकता है. ऐसे मैसेज के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर आपको नकली वेबसाइट पर पहुंचाया जा सकता है. यहां पेमेंट के दौरान बैंक या कार्ड से जुड़ी जानकारी चोरी होने की खतरा रहता है. इसलिए किसी भी ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसे संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जरूर चेक करें.
असली जैसी दिख सकती है नकली वेबसाइट
साइबर ठग अब ऐसी नकली वेबसाइट बना लेते हैं, जो देखने में बिल्कुल असली शॉपिंग साइट जैसी लग सकती है. वेबसाइट का नाम, लोगो और डिजाइन भी असली जैसा हो सकता है. ऐसे में केवल वेबसाइट का लुक देखकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. खरीदारी से पहले वेबसाइट का URL ध्यान से देखें. कोशिश करें कि हमेशा ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट से ही सामान खरीदें और किसी अनजान लिंक से खुली वेबसाइट पर पेमेंट न करें.
कस्टमर केयर के नाम पर भी हो सकता है फ्रॉड
ऑनलाइन ऑर्डर में कोई परेशानी आने पर लोग अक्सर Google या सोशल मीडिया पर कस्टमर केयर नंबर खोजने लगते हैं. ठग इसी का फायदा उठाकर फर्जी कस्टमर केयर नंबर चला सकते हैं. फोन पर वे ऑर्डर की समस्या ठीक करने या रिफंड दिलाने के नाम पर OTP, कार्ड डिटेल या UPI से पेमेंट करने के लिए कह सकते हैं. ध्यान रखें कि OTP, UPI PIN और कार्ड का CVV किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए.
रिफंड के नाम पर QR कोड स्कैन न करें
कई मामलों में ठक रिफंट कैशबैक या ऑफर का पैसा देने के नाम पर QR कोड स्कैन करने को कहते हैं. यहां एक बात हमेशा याद रखें कि किसी से पैसा प्राप्त करने के लिए आपको UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती. अगर कोई व्यक्ति रिफंड दिलाने के नाम पर UPI PIN डालने, QR कोड स्कैन करने या कोई पेमेंट करने के लिए कह रहा है तो सावधान हो जाएं. यह फ्रॉड का संकेत हो सकता है.
ऑनलाइन शॉपिंग में इन बातों का रखें ध्यान
- WhatsApp, SMS या सोशल मीडिया पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
- किसी भी ऑफर को खरीदने से पहले उसे आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर चेक करें.
- वेबसाइट का URL ध्यान से देखें और स्पेलिंग में गलती होने पर तुरंत साइट बंद कर दें.
- बहुत ज्यादा सस्ता ऑफर देखकर तुरंत पेमेंट न करें.
- OTP, UPI PIN, CVV और बैंक की दूसरी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ शेयर न करें.
- रिफंड या कैशबैक के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन न करें.
- ऑनलाइन पेमेंट के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद नेटवर्क का इस्तेमाल करें.
- कस्टमर केयर नंबर हमेशा संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लें.
फ्रॉड हो जाए तो तुरंत करें ये काम
अगर गलती से किसी फर्जी लिंक पर क्लिक हो गया है या आपके खाते से पैसे निकल गए हैं तो घबराने के बजाय तुरंत कार्रवाई करें. बैंक को इसकी जानकारी दें और जरूरत पड़ने पर कार्ड या अकाउंट को ब्लॉक करवाएं. ऑनलाइन फ्रॉड होने की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत करें. जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, पैसे को रोकने या आगे की कार्रवाई करने की संभावना उतनी बेहतर हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Amazon सेल में iPhone 16 पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितने में मिल रहा 89,990 रुपये वाला ये फोन
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
4 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
6 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
8 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines