साइबर सिक्योरिटी आजकल एक बड़ी समस्या है, ऐसे में अक्सर सुरक्षा एजेंसियां हमें इस तरह के खतरों से आगाह करती रहती हैं। इसी सिलसिले में आजकल साइबर अपराधी Gmail यूजर्स को निशाना बना रहे हैं और इसके लिए एक नया और खतरनाक तरीका अपना रहे हैं। यह AI-बेस्ड स्कैम आपकी पर्सनल जानकारी तो चुराता ही है, इसके साथ ये आपके अकाउंट को भी हाईजैक कर सकते हैं। हाल ही में सिक्योरिटी एक्सपर्ट और FBI ने इस खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है।
AI-बेस्ड स्कैम?
FBI Warns Gmail Users: स्कैमर्स लोगों के ठगने के लिए कई अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए वे फोन कॉल, मैसेज और ईमेल्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार स्कैमर्स आपको कॉल करके बताते हैं कि आपका Gmail अकाउंट हैक होने के खतरे में है। वे खुद को Google का प्रतिनिधि बताते हैं और आपको तुरंत एक्शन लेने के लिए कहते हैं।
इसके बाद आपको एक ईमेल मिलता है, जो बिल्कुल Google के मेल जैसा दिखता है। इस ईमेल में लिखा होता है कि आपका अकाउंट खतरे में है और इसे सुरक्षित करने के लिए एक रिकवरी कोड शेयर करने की जरूरत है। जैसे ही आप रिकवरी कोड शेयर करते हैं, साइबर अपराधियों को आपके Gmail खाते तक सीधा एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद वे आपके ईमेल, बैंकिंग डिटेल्स और अन्य ऑनलाइन अकाउंट पर कब्जा कर सकते हैं।
कैसे रहें सेफ?
सुरक्षा एक्सपर्ट ने इस तरह के हमलों से बचने के लिए कुछ खास उपाय बताए हैं।
- किसी अनजान ईमेल लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी भी वेबसाइट पर अपनी पर्सनल जानकारी न डालें।
- अपने Gmail, बैंक और अन्य जरूरी अकाउंट पर नजर रखें और अनऑफिशियल लॉगिन एक्टिविटी को चेक करते रहें।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करने की बजाय Google की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वेरिफाई करें।
- मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) का उपयोग करें।
- Gmail और अन्य खातों पर 2-स्टेप वेरिफिकेशन सेट करें।
- हमेशा अपने फोन और लैपटॉप में अप-टू-डेट एंटीवायरस और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल रखें।
FBI ने दी चेतावनी
FBI ने पहले ही चेतावनी दी थी कि AI का उपयोग करके बनाए गए फर्जी कॉल और ईमेल अब अधिक विश्वसनीय लगने लगे हैं। Microsoft के सिक्योरिटी एक्सपर्ट सैम मित्रोविक ने बताया कि कैसे एक स्कैमर ने उन्हें कॉल करके यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि उनका Gmail अकाउंट हैक हो रहा है। हालांकि, उन्होंने तुरंत संदेह किया और फोन काट दिया, जिससे वे इस धोखाधड़ी से बच सके।
यह भी पढ़ें – Flipkart Gadgets Sale में फिर औंधे मुंह गिरी iPhone 16 की कीमत, मिल रहा 16 हजार का Discount!
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines