हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Father's Day 2025 Gift Ideas: फोन या स्मार्टवॉच नहीं, इस फादर्स डे पिता को गिफ्ट में दें ये 3 Gadgets, रहेंगे बेस्ट और किफायती

Father’s Day 2025 Gift Ideas: इस बार 15 जून को फादर्स डे और इस अवसर पर अगर आप भी अपने पिता को कोई खास और यादगार तोहफा देना चाहते हैं तो अपनी लिस्ट में कुछ गैजेट्स को एड कर सकते हैं। सिर्फ स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच ही नहीं आप अन्य तरह के गैजेट अपने पिता को तोहफे में दे सकते हैं।

विज्ञापन
Father's Day 2025: ये Gift रहेंगे बेस्ट

Father’s Day 2025 Gift Ideas: हर साल जून के महीने में फादर्स डे मनाया जाता है। जून के तीसरे सप्ताह में फादर्स डे होता है और इस बार 15 जून, रविवार को पिता दिवस है। इस अवसर पर आप भी अपने पापा के लिए कुछ करना चाहते हैं तो कई सारे गैजेट हैं जो आपके डैड को पसंद आ सकते हैं। पिता को एक यादगार और स्पेशल फील करवाने के लिए तोहफा देना चाहते हैं तो इस बार स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच नहीं बल्कि कुछ अलग तरह का प्यारा सा तोहफा दें। फादर्स डे के मौके पर आप अपने पिता को कौन से 3 खास गैजेट दे सकते हैं जिनकी कीमत  10000 रुपये से कम हो, आइए कुछ बजट फ्रेंडली तोहफे के बारे में जानते हैं।

Solar Power Bank

अगर आपके पिता ज्यादा ट्रैवल करते हैं या फिर फोन, लैपटॉप आदि गैजेट को चार्ज करने के लिए परेशान रहते हैं तो आप उन्हें पावर बैंक तोहफे में दे सकते हैं। सोलर ऊर्जा से चलने वाला पावर बैंक बिजली की बचत भी करेगा और आसानी से फोन जैसे डिवाइस को चार्ज कर सकेंगे। जोफिया का 11000 एमएएच वाला पावर बैंक सिर्फ 1,099 रुपये में खरीद सकते हैं। 18 वॉट स्लिम पॉकेट साइज पावर बैंक से मोबाइल, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड, स्पीकर को फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Smart Ring

फादर्स डे पर आप अपने पिता को स्मार्ट रिंग गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। ये 10 हजार रुपये के अंदर आने वाला एक अच्छा गैजेट है जो आपके पिता की हेल्थ को भी मॉनिटर करने का काम कर सकता है। इसमें स्पोर्ट्स फीचर्स के अलावा कई हेल्थ फीचर्स भी उपलब्ध हैं। बजट अगर 10,000 रुपये के करीब है तो boAt Smart Ring को खरीद सकते हैं। इस एक्टिव स्मार्ट रिंग की कीमत 9,999 रुपये है। फींगर साइज के हिसाब से इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

Leg Massager

फादर्स डे पर पिता को गिफ्ट में देने के लिए लेग मसाजर मशीन भी बेस्ट हो सकती है। हाई-टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में कई सारे मसाजर उपलब्ध हैं। आमतौर पर आप 10000 रुपये से भी कम कीमत में पैरों के लिए मसाजर ले सकते हैं। इसका इस्तेमाल करके दिनभर की थकावट को दूर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Budget Smartphones: 15 से 20 हजार रुपये में आने वाले 3 धांसू फोन, जानें किस पर मिल रहा है बेस्ट ऑफर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola