अगर आपको किसी अमजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आए और वो खुद को बैंक अधिकारी बताए तो सतर्क हो जाइए। भारत में एक नया और खतरनाक मालवेयर ‘FatBoyPanel’ तेजी से फैल रहा है जो लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहा है। इस साइबर अटैक का तरीका इतना चतुर है कि आम आदमी बड़ी आसानी से इसके जाल में फंस सकता है।
क्या है FatBoyPanel मालवेयर?
FatBoyPanel एक मोबाइल-फर्स्ट बैंकिंग ट्रोजन है जो खासतौर पर भारतीय यूजर्स को निशाना बना रहा है। इसे अब तक 900 से ज्यादा फर्जी ऐप्स के जरिए फैलाया गया है। इसका मकसद है- यूजर्स की सेंसिटिव जानकारी चुराना, OTP पकड़ना और बिना अनुमति के लेन-देन करना।
कैसे फंसते हैं लोग?
इस हमले की शुरुआत सोशल इंजीनियरिंग से होती है। साइबर अपराधी खुद को बैंक या सरकारी अफसर बताकर व्हाट्सएप कॉल करते हैं। फिर एक फर्जी ऐप (APK) का लिंक भेजते हैं जिसे डाउनलोड करने पर मालवेयर फोन में इंस्टॉल हो जाता है। इसके बाद यूजर के अकाउंट से पैसा उड़ाना शुरू हो जाता है।
मालवेयर की चालाकी
FatBoyPanel इंस्टॉल होते ही अपना आइकन छुपा लेता है और Google Play Protect को बंद कर देता है। इसके बाद ये SMS पढ़ने की अनुमति मांगता है ताकि OTP को चुरा सके। कुछ मामलों में ये Accessibility Services का इस्तेमाल कर खुद-ब-खुद फंड ट्रांसफर भी करता है।
कितनी बड़ी है खतरे की रेंज?
Zimperium की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक ये मालवेयर 2.5 करोड़ से ज्यादा डिवाइसेज को नुकसान पहुंचा चुका है। इसके कंट्रोल पैनल से 1.5 लाख से ज्यादा चुराए गए मैसेज बरामद हुए हैं। ये साफ दिखाता है कि खतरा कितना बड़ा है और लोग कितनी आसानी से इसके जाल में फंस रहे हैं।
बचाव कैसे करें?
- किसी भी अनजान लिंक से ऐप डाउनलोड ना करें।
- हमेशा Play Store से ही ऐप इंस्टॉल करें।
- Google Play Protect को ऑन रखें।
- ऐप्स को SMS और कॉल की परमिशन देने से पहले जांचें।
- एक अच्छा मोबाइल सिक्योरिटी ऐप इस्तेमाल करें।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines