FasTag Online Booking Process: पिछले कुछ सालों से टोल प्लाजा से गुजरने के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ता है। फास्टैग के आने पर लंबी लाइन से कहीं न कहीं छुटकारा मिल चुका है। हालांकि, जिनके पास फास्टैग नहीं है उनके लिए टोल टैक्स महंगा पड़ जाता है। इसके लिए लाइन में लगना पड़ता है और फिर टैक्स भी अधिक चुकाना पड़ सकता है।
अगर आपको टोल प्लाजा से होते हुए जाना पड़ता है तो बेहतर है कि आप भी अपने वाहन में फास्टैग लगा लें। आपको इसे खरीदने के लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाकर इसे खरीद सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
How to Buy FasTag Online Process in Hindi
आप पेटीएम के जरिए फास्टैग को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आप फास्टैग को घर बैठे आसानी से खरीद सकेंगे और कुछ दिनों में ये आपके घर पर डिलीवर हो जाएगा।
FasTag Online Booking Process in Hindi
- अपने फोन में Paytm ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद आपको टिकट बुकिंग ऑप्शन पर जाना है।
- यहां आपको कई सारे ऑप्शन्स मिलेंगे, जिनमें फास्टैग भी होगा।
- बाईं तरफ आपको फास्टैग का ऑप्शन मिल जाएगा, उसे सिलेक्ट करें।
- इस पर क्लिक करें आपको बाय फास्टैग पर क्लिक करना है।
- यहां अपने वाहन की डिटेल्स एंटर करें।
- यहां पर उस वाहन का नंबर एंटर किया जाता है जिसके लिए फास्टैग खरीदना है।
- डिटेल्स भरने के बाद आपको पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इससे पहले अपना घर का पता या जहां फास्टैग की डिलीवरी चाहते हैं वो ऐड्रेस भरें।
- इसके बाद आपको पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करनी है।
- इस तरह से ये प्रोसेस पूरा हो जाएगा और अब कुछ ही दिनों में आपके घर पर फास्टैग की डिलीवर हो जाएगी।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 hr agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
3 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
4 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
7 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines