Fast Charging Adapter: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक से बढ़कर एक गैजेट हैं जिनमें से कुछ ऐसे हैं जो लोगों के लिए कई काम को आसान कर देने वाले होते हैं। इन्हीं में से एक मार्केट में आया नया चार्जिंग एडप्टर है, जो एक या दो फोन नहीं बल्कि तीन स्मार्टफोन को एक साथ चार्ज करने में सक्षम है। जी हां, अगर आपके लिए भी फोन के अलावा अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए कई चार्जर को साथ रखना एक झंझट भरा काम है तो आपके लिए एक बार में तीन फोन या तीन डिवाइस को चार्ज करने वाला एडप्टर बेस्ट हो सकता है।
ट्रेंड में Deper AI का नया एडप्टर
दरअसल, देपर एआई नामक कंपनी ने नया एडप्टर पेश किया है जो आजकल काफी ट्रेंड में है। इसकी वजह एडप्टर की खासियत है क्योंकि एक बार में ये तीन डिवाइस को चार्ज कर सकता है। ये एडप्टर USB और Type-C जैसे पोर्ट के सपोर्ट के साथ है। ऐसे में डिवाइस को चार्ज करना और आसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Google के लेटेस्ट Pixel 9 Pro पर 10 हजार की छूट
देपर एआई एडप्टर की खासियत
अन्य खासियत की बात करें तो Deper AI Adapter से मल्टी चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसे यूनिवर्सल फास्ट चार्जिंग स्टैण्डर्ड (UFCS) के तहत तैयार किया गया है। इस वजह से यूजर्स को अलग-अलग तरह के फोन को चार्ज करने का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से तेजी के साथ डिवाइस चार्ज किया जा सकता है। इस एडप्टर की चार्जिंग कैपेसिटी सुपर पावर 65W GaN है।
Deper AI Adapter 65W Price
प्रीमियम लुक वाला Deper AI एडप्टर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, इयरबड्स समेत अन्य डिवाइस को आप इस एडप्टर की मदद से चार्ज कर सकते हैं। एक ही एडप्टर से आप 3 स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। इसकी की कीमत 1,499 रुपये है। मार्केट और अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ये खरीदने के लिए उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले Samsung का धमाका! सस्ते में लॉन्च किया A-सीरीज का ‘Beautiful’ फोन
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
7 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
8 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
10 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines