Wedding Invite On WhatsApp: भारत में शादी का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में लोगों के पास इनवाइट आना आम बात है। डिजिटलीकरण के बाद से ज्यादातर इनवाइट WhatsApp के जरिए ही भेज दिए जाते हैं। ये ज्यादा आसान और क्विक होता है। हालांकि एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि स्कैमर्स WhatsApp पर डिजिटल वेडिंग इनवाइट के चलन का फायदा उठा रहे हैं और लोगों की फोटो और पैसे चुरा रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
पुलिस ने दी चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि स्कैमर्स WhatsApp पर शेयर किए जाने वाले इन डिजिटल वेडिंग इनवाइट का इस्तेमाल करके मैलवेयर फैला रहे है और पर्सनल डेटा को चुराने की कोशिश कर रहे हैं। स्कैमर्स WhatsApp के जरिए शादी के कार्ड में APK फाइल भेज रहे हैं।
अगर आप इन फाइलों को डाउनलोड करते हैं तो आपके फोन में मैलवेयर आ सकते हैं। इससे हैकर्स को आपके डिवाइस का पूरा एक्सेस मिल जाता है। इससे वे आपके वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेज सकते हैं, पर्सनल डिटेल चुरा सकते हैं और आपकी जानकारी के बिना पैसे भी निकाल सकते हैं।
Wedding
कैसे निशाना बना रहे स्कैमर्स ?
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह नया WhatsApp स्कैम यूजर को फेक इनवाइट के जरिए मैलवेयर डाउनलोड कराने के लिए फंसाते हैं। इस स्कैम में किसी अनजान नंबर से एक मैसेज आता है, जिसमें वेडिंग इनवाइट के नाम से APK फाइल होती है। जैसे ही आप इस फाइल को डाउनलोड करते हैं। एक मैलवेयर से भरा ऐप आपके डिवाइस में इंस्टॉल हो जाता है, जो साइबर अपराधियों को आपके डिवाइस का एक्सेस दे देता है।
क्या करें यूजर्स
बता दें कि हिमाचल प्रदेश साइबर पुलिस नागरिकों से अनजान नंबरों से आने वाले संदेशों से सावधान रहने का आग्रह कर रही है। उन्होंने यूजर्स को अपरिचित स्रोतों से कोई भी फाइल डाउनलोड न करने की सलाह दी है, विशेष रूप से APK फाइलें, जिनका उपयोग अक्सर मैलवेयर इंस्टॉल करने के लिए किया जाता है।
हिमाचल प्रदेश राज्य CID और साइबर अपराध विभाग के DIG मोहित चावला ने कहा कि यदि आपको किसी अज्ञात नंबर से कोई अनचाहा वेडिंग इनवाइट या कोई फाइल मिलती है, तो उस पर क्लिक न करें। अपने फोन पर कुछ भी डाउनलोड करने से पहले सेंडर और फाइल को वेरीफाई करें।
यह भी पढ़ें – Flipkart सेल में औंधे मुंह गिरा iPhone 14 का दाम, मिल रहा सबसे कम कीमत में
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 hr agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines