Fake iPhone Scam: दुनियाभर से आए दिन स्कैम के अलग-अलग तरह के ममले सामने आते रहते हैं लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाला ममला सामने आया है जहां जीवेई एलन लियाओ नाम के शख्स ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल को ही करोड़ों का चुना लगा दिया। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी की भाइयों ने मिलकर नकली iPhone को असली फोन में बदल कर कंपनी को करीब 6 मिलियन डॉलर यानी 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया है।
ऐसे करते थे स्कैम
दरअसल इस स्कैम को अंजाम देने के लिए Zhiwei Allen Liao वारंटी सिस्टम का इस्तेमाल करते थे । अब उन्हें 4 साल जेल की सजा सुनाई गई है। पेशेंटली एप्पल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले इन तीनों ने चीन से असली दिखने वाले नकली आईफोन और आईपैड मंगवाए इसके बाद वे नकली प्रोडक्ट्स पर एप्पल प्रोडक्ट्स के असली सीरियल नंबर डाल देते थे। तीनों भाई मिलकर फिर नकली आईफोन लेकर Apple स्टोर पहुंच जाते थे और दावा करते थे कि उनका डिवाइस खराब है, जिसके बाद Apple उन्हें वारंटी के तहत असली डिवाइस दे देता था।
ये भी पढ़ें : E-Challan Scam: चालान कटने का आया है मैसेज तो हो जाएं सावधान! बैंक खाता हो सकता है खाली
पहले भी कर चुके थे स्कैम
यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह का स्कैम किया है। पहले भी वे इसी तरह के स्कैम करके लगभग 1 मिलियन डॉलर यानी 10 लाख रुपये से ज्यादा कमा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक लियाओ इस फर्जी ऑपरेशन को लीड करता था। पकड़े जाने के डर से उसने कई लोगों को भी पहले एप्पल प्रोडक्ट और कुछ पैसे भेज दिए लेकिन अंत में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
नकली एप्पल प्रोडक्ट्स की तस्करी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि केस की सुनवाई के दौरान एक जज ने लियाओ के कार्यों की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि उसने एक क्रिमिनल आर्गेनाइजेशन को लीड किया है जिसने कई सालों तक पूरे उत्तरी अमेरिका में नकली एप्पल प्रोडक्ट्स की तस्करी की है। बता दें कि इस स्कैम का खुलासा एफबीआई और सैन डिएगो पुलिस विभाग ने किया है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
11 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
16 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
18 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
18 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
19 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines