Identification Of Fake e Chalan: गाड़ी ड्राइव करते समय ट्रैफिक और यातायात के नियमों को पालन नहीं करने पर पहले सिर्फ ट्रैफिक पुलिस के पास चालान करने का पूरा अधिकार होता था। अभी यह अधिकार रेड लाइट या सड़क किनारे लगे कैमरों का भी है। दरअसल, रेड लाइट पर लगी है कैमरे ट्रैफिक पुलिस की तरह नजर रखते हैं कि किसने ट्रैफिक रूल्स तोड़े हैं। इसी आधार पर लोगों को ऑनलाइन चालान भेजे जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब ऑनलाइन चालान के नाम पर स्कैम भी हो रहे हैं। जानिए कैसे भेजे जाते हैं फर्जी ई चालान के मैसेज और कैसे लगाया जाता है इसका पता।
पहले जानिए क्या है फेक ई चालान?
फेक ई चालान में भी ई चालान तरह ही मैसेज भेजे जाते हैं। इसमें वाहन मालिकों को मैसेज भेज के जानकारी दी जाती है कि आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है इसी वजह से उन्हें लिंक के जरिए जुर्माना भरना होगा। लोग जैसे ही उसे लिंक पर जाते हैं उन्हें कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए कहकर फेक वेबसाइट पर ले जाया जाता है, जिसके बाद तुरंत आपकी जानकारी हैक करके आपके अकाउंट से पैसे उड़ा लिए जाते हैं।
खुद को कैसे रखें सेफ
इन फेक मैसेज से बचने के लिए जरूरी है कि अपना दिमाग खुला रखें।अगर आपके पास भी ऐसा कोई चालान कटने का मैसेज आए तो सबसे पहले चेक करें कि मैसेज पर्सनल नंबर से आया है या फिर कोई आधिकारिक नंबर से। कभी भी मैसेज आते ही बिना चेक किए हुए लिंक पर क्लिक न करें और न ही पेमेंट करें।
फेक ई चालान और चालान में कैसे करें अंतर
फेक ई-चालान से बचने के लिए जरूरी है कि आपको ऑफिशियल वेबसाइट की पहचान हो। इसके अलावा आप चाहें तो https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि सच में आपका चालान कटा है या नहीं।
यहां देखें भर्ती का शॉर्ट नोटिस
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
30 mins agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
20 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
22 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines