Fake Digital Arrest Scam: आए दिन दुनियाभर से ऑनलाइन स्कैम के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ वक्त में तो धोखाधड़ी के तौर तरीकों में भी काफी ज्यादा बदलाव हुआ है। जहां एक तरफ सरकार ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, दूसरी ओर तेजी से फर्जीवाड़े के तरीकों में भी बदलाव हुआ है। इन दिनों एक नए तरह का स्कैम चल रहा है जिसे पार्सल स्कैम कहा जा रहा है। हाल ही में इसे लेकर सरकार भी चेतावनी जारी कर चुकी है। अब हालिया मामला हैदराबाद से सामने आया है जहां शख्स ने इस स्कैम में 1.2 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
हैदराबाद निवासी एक शख्स इस नए स्कैम का शिकार हुआ है जिसने 20 दिनों में 1.2 करोड़ रुपये गंवा दिए। इस स्कैम की शुरुआत 7 मई को एक फोन कॉल से शुरू हुई, जिसके दौरान एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उसे बताया कि उसके नाम पर एक पार्सल में ड्रग्स मिले हैं और उसे जब्त कर लिया गया है। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने पीड़ित से कहा कि वह अपनी सभी पर्सनल इनफार्मेशन शेयर करे और उसे 24/7 ऑनलाइन रहने के लिए भी कहा गया।
ये भी पढ़ें : AC Blast की वजह बनती है आपकी ये एक चूक; जानकर तुरंत करें सुधार
ठीक से सो नहीं सका, खा नहीं सका…
पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद वह 20 दिनों तक ठीक से सो नहीं सका, खा नहीं सका और न ही ठीक से सोच सका। शिपमेंट और डिलीवरी डिटेल्स शेयर किए जाने के बाद वह और भी ज्यादा घबरा गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस वाले ने उसे चेतावनी दी थी कि अगर उसने सहयोग नहीं किया तो उस पर बड़ी कार्रवाई कि जा सकती है। इसके बाद शख्स ने खुद को अगले 20 दिनों तक घर के अंदर कैद कर लिया।
स्कैमर्स को भेजे 1.2 करोड़ रुपए
साइबर अपराधियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पीड़ित को लगातार ऑनलाइन रहने के लिए भी कहा। पीड़ित ने बताया कि शुरू में स्कैमर्स ने उससे 30 लाख रुपए भेजने को कहा था। इसके बाद हर दिन उनकी मांगें बढ़ती रहीं। 20 दिनों के अंत तक शख्स ने अपने सेविंग अकाउंट से और क्रेडिट कार्ड से स्कैमर्स को 1.2 करोड़ रुपए भेज दिया।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines