Fact Check: दिवाली के दौरान कई बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सेल की घोषणा करते हैं। जहां हर बार अलग-अलग प्रोडट्स पर बंपर डिस्काउंट देखने को मिलता है, लेकिन अगर आप iPhone 13 या Samsung S23 को सिर्फ 99 रुपये में या Oppo स्मार्टफोन को सिर्फ 9 रुपये में बिकते हुए देखें, तो रुककर खुद से कहें, “यह सच नहीं हो सकता!” और ऐसा कहना सही भी होगा। क्योंकि यह एक ऐसा स्कैम है जो बिल्कुल ऐसे ही ऑफर का लालच देता है।
डालनी होगी पर्सनल इनफार्मेशन
वायरल हो रहे इन पोस्ट्स के अनुसार, इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आपको बस एक Instagram Reel को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना है और “digital712.com” नामक वेबसाइट पर अपनी पर्सनल इनफार्मेशन एंटर करनी होगी। ज्यादा लोग इसे देखते ही समझ जाते हैं कि ये एक स्कैम है लेकिन, जैसा कि इन पोस्ट के कमेंट्स में कई लोग अपने फोन नंबर शेयर कर रहे हैं, यह दिखाता है कि कई लोग अब भी इसके झांसे में आ रहे हैं। इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने इन रील्स को चेक किया और वेबसाइटों की जांच की और पाया कि इन्हें चलाने वाले लोगों का राजस्थान से कनेक्शन हो सकता है। आइए इसके बारे में जानें…
AI से जनरेट की गई आवाज
दरअसल, इन वायरल हो रही रील्स में AI द्वारा जनरेट की गई आवाज का इस्तेमाल किया गया है जो आपको digital712.com वेबसाइट पर जाने के लिए कहती है। यह लिंक उन्हें शेयर करने वाले Instagram अकाउंट के बायो में भी जुड़ा हुआ है। वेबसाइट पर, आपको एक फ्री स्मार्टफोन पाने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद आपसे iPhone 13, Samsung S23, या Vivo V27 जैसे ऑप्शन में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाता है, फिर यह भी पूछा जाता है कि आप यह खरीदारी किसके लिए करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : लास्ट चांस! सस्ते में लूट लो ये 5 फोन, एक तो मिल रहा है आधी कीमत पर
फ्री फोन रिचार्ज…
साथ ही, वेबसाइट फ्री फोन रिचार्ज ऑफर का भी विज्ञापन करती है। अगर आप इनका लाभ उठाने की कोशिश करते हैं, तो आपसे फोन नंबर जैसी आपकी पर्सनल इनफार्मेशन मांगी जाती है। अगर आप digital712.com के जरिए स्मार्टफोन खरीदने या रिचार्ज ऑफर का लाभ उठाने का प्रयास करते हैं, तो आपको दो अलग-अलग पोर्टल्स earnwithfaith.in और go.sapost.co.in पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। इन वेबसाइटों का लुक और एक्सपीरियंस एक जैसा है और वे पैसे कमाने के तरीके, सरकारी योजनाओं और ऑफर पर बेस्ड आर्टिकल भी दिखती हैं।
ये एक डेटा हार्वेस्टिंग स्कैम
जब आप इन भारी छूट वाले स्मार्टफोन को खरीदने के प्रयास में अपनी डिटेल्स एंटर करते हैं, तो पेज बस रिफ़्रेश हो जाता है। वहां फोन खरीदने का कोई जेन्युइन तरीका नहीं है। यह केवल एक डेटा हार्वेस्टिंग स्कैम है। digital712.com के “About Us” सेक्शन में एक ईमेल एड्रेस भी है। जो एक LinkedIn अकाउंट से जुड़ा है। इस व्यक्ति के LinkedIn बायो में बताया गया था कि वह राजस्थान के बीकानेर में एक शिक्षक है। जिससे इसका राजस्थान कनेक्शन मिलता है।
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 hr agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
4 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
22 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines