हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दुनिया भर में ठप हुआ था फेसबुक! लाखों यूजर्स नहीं कर पा रहे थे लॉगइन, क्या थी इस आउटेज की वजह?

फेसबुक ठप होने से आज लाखों यूजर्स परेशान हो गए. सोशल मीडिया अकाउंट X पर शिकायतें करते हुए यूजर्स ने फेसबुक को लेकर आ रही समस्याओं के बारे में बताया और कंपनी से जल्द से जल्द समस्या दूर करने का आग्रह किया.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

दुनियाभर में आज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ठप हो गई थी. सुबह से प्रॉब्लम हो रही थी, लेकिन दोपहर होते-होते ऐप और साइट दोनों ने काम करना बंद कर दिया. लाखों यूजर्स फेसबुक को लॉगइन नहीं कर पा रहे थे. कहीं-कहीं तो वेबसाइट ही नहीं खुल रही. मोबाइल ऐप ही एरर दिखा रही थी. कहीं न्यूज फीड अपडेट नहीं हो रही थी तो कहीं अपने आप ही अकाउंट लॉगआउट हो रहा था. X पर लोग फेसबुक के ठप होने की शिकायतें पोस्ट करने लगे थे।

वेबसाइट और ऐप लोड ही नहीं हो रही

यूजर्स की शिकायत के अनुसार, फेसबुक को यूजर करने में अलग-अलग समस्याएं आ रही हैं. फेसबुक को लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं. वेबसाइट और ऐप सही तरीके से लोड नहीं हो पा रही हैं. न्यूज फीड तो सुबह से ही अपडेट नहीं हो रही थी. फेसबुक के डाउन होने की समस्या अमेरिकी समय के अनुसार सुबह करीब 3:34 AM बजे शुरू हुई. भारत में दोपहर करीब एक बजे फेसबुक डाउन हुआ और सबसे पहले इसके स्लो होने की समस्या हुई थी.

इंस्टाग्राम को लेकर भी शिकायतें की गईं

सोशल नेटवर्किंग साइट आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट DownDetector पर फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम को लेकर भी शिकायतें की जा रही हैं. वहीं मेटा कंपनी की ओर से आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. शिकायतें के आधार पर जांच करने के बाद ही कंपनी कोई बयान जारी कर सकती है. इसलिए मोबाइल ऐप को बार-बार री-स्टार्ट करने या पासवर्ड बदलने की जरूरत नहीं, सर्वर प्रॉब्लम है, जल्दी ठीक हो जाएगी.

विज्ञापन

भारत में फेसबुक के 58 करोड़ यूजर्स

बता दें कि मेटा कंपनी की सोशल नेटवर्किंग साइट दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग सर्विस है, जिसके जरिए लोग सोशल नेटवर्किंग करते हैं. अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, परिजनों से ऑनलाइन कनेक्ट रहते हैं. एक दूसरे के साथ फोटो, वीडियो और मैसेज शेयर करते हैं. अब फेसबुक पर रील्स देखने के साथ-साथ अपने बिजनेस को प्रमोट करने के फीचर भी हैं. दुनियाभर में भारत फेसबुक का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है. भारत के फेसबुक के करीब 58 करोड़ यूजर्स हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola