Meta Emu Edit and Emu Video: रील्स से लेकर प्रोफेशनल वीडियो तक सभी लोग आज वीडियो एडिटिंग के लिए तरह तरह के सॉफ्टवेयर और ऐप्स का यूज कर रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि अगर किसी वीडियो को अच्छी तरह से एडिट किया गया है, तो उसके लोगों को पसंद आने की संभावना उस वीडियो की तुलना में अधिक होती है, जिसे अच्छी तरह से एडिट नहीं किया गया है। हालांकि जब से एडिटिंग टूल्स में AI की एंट्री हुई है तब से एडिटिंग सॉफ्टवेयर नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गए हैं। इसी कड़ी में अब मेटा ने भी Emu Edit और Emu Video नाम से नए AI-बेस्ड वीडियो एडिटिंग और जनरेशन टूल्स को पेश किया है।
वीडियो के जरिए भी आप इसके बारे में जान सकते हैं…
ऐसा कहा जा है कि इन नए टूल्स के आने से Facebook और इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो एडिट करना काफी आसान हो जाएगा। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी हाल ही में इसकी पुष्टि की है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी जल्द ही एक अपडेट के जरिये इन नए टूल्स को सभी के लिए रोल आउट कर सकती है।
मेटा का खास डिवाइस देखें वीडियो में
कैसे काम करते हैं ये Tools
सबसे पहले एमु एडिट टूल की बात करें तो इसमें आप टेक्स्ट इनपुट के बेस पर तस्वीरों को एडिट या बदल सकते हैं। इसका मतलब यह है कि आप बस अपनी तस्वीर में जो बदलना चाहते हैं उसकी डिटेल्स टाइप करनी होगी। इसके बाद एमु एडिट कुछ ही मिनटों में फोटो को एडिट कर देगा। एक चीज जो Emu Edit को दूसरों से खास बनाती है वह ये है कि आपको वीडियो में उस एरिया को मैन्युअल सेलेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी जिसे आप बदलना चाहते हैं। बात करें एमु वीडियो की तो इसके जरिए आप नार्मल एडिटिंग के साथ साथ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट यहां तक कि दोनों के कॉम्बिनेशन से वीडियो तैयार कर सकते हैं।
Facebook के कुछ हिडन फीचर्स भी जानें इस वीडियो से
कब मिलेंगे ये टूल्स?
हालांकि मेटा ने अभी तक सटीक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, वे इन एआई-बेस्ड टूल को फेसबुक और इंस्टाग्राम में जोड़ने पर काम कर रहा है। इसलिए जल्द ही दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ये हमे देखने को मिल सकते हैं। इन एआई-बेस्ड टूल के साथ चाहे आप एक अनुभवी वीडियो एडिटर हों या अभी शुरुआत कर रहे हों, सभी कार्यों को ये टूल्स काफी आसान बना देंगे।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
12 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
15 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines