Facebook Account Password Leak Avoid Tips: हाल ही में करीब 16 अरब पासवर्ड लीक होने की जानकारी सामने आई है जिसके बारे में Cybernews और Forbes की रिपोर्ट से पता चला है। यूजर्स के पासवर्ड को हैकर्स द्वारा हैक किया जा रहा है। फोन से डेटा और पासवर्ड की चोरी कर हैकर्स उसका इस्तेमाल कर रहे हैं और फिर डार्क वेबसाइट पर भी सेल कर रहे हैं। इसे लेकर गूगल की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई थी जिससे Gmail, फेसबुक समेत अन्य सोशल प्लेटफॉर्म को हैक होने बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
साथ ही पासवर्ड की जगह पासकी का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया था। वही, फेसबुक की ओर से अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए पासकी के इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। आइए जानते हैं कि कैसे पासवर्ड की जगह पासकी का यूज कर सकते हैं?
फेसबुक पर Passkey की सुविधा शुरू
फेसबुक पर पासकी का सपोर्ट एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को दिया जा रहा है। ऐसे में फेसबुक को लॉगिन करने के लिए पासवर्ड को याद रखना नहीं पड़ेगा। आसानी से यूजर्स पासकी के जरिए लॉगिन कर सकेंगे। इससे हैकर्स से अकाउंट सुरक्षित होगा ही और Meta Pay भी सेव रहेगा। आइए जानते हैं कि कैसे आप फेसबुक पासवर्ड की जगह पासकी को अपना सकते हैं।
क्या होता है Passkey?
FIDO Alliance ने पासकी को डेवलप किया है जो एक आधुनिक डिजिटल सुरक्षा प्रणाली है। इसे ओटीपी लॉगिन की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। हर अकाउंट में लॉगिन के लिए यूनिक डिजिटल कुंजी यानी Key बनती है जिसके बारे में हैकर्स के लिए पता लगाना मुश्किल होता है और हैकिंग से खुद के अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं।
कैसे रखें फेसबुक का अकाउंट सुरक्षित?
- किसी भी अनजान अकाउंट से आए लिंक पर क्लिक न करें।
- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को जरूर अपनाएं।
- एक मजबूत और यूनिक पासवर्ड क्रिएट करें।
- अकाउंट लॉगिन के लिए फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या PIN का यूज करें।
कैसे करें फेसबुक लॉगिन के लिए Passkey का यूज?
- अपने फोन की Settings में जाएं।
- इसके बाद Accounts Centre में जाएं।
- पासकी में ईमेल एड्रेस नेम का यूज कर सकते हैं।
- चाहें तो मोबाइल फोन नंबर का यूज कर सकते हैं।
सिर्फ इन यूजर्स के लिए Passkey उपलब्ध
फेसबुक के अनुसार Passkey और उससे संबंधित बायोमेट्रिक डिटेल्स से आपका फोन सुरक्षित रहेगा। फेसबुक की ये सुविधा सिर्फ मोबाइल ऐप्स के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं। डेस्कटॉप पर फेसबुक लॉगिन के लिए यूजरनेम और पासवर्ड एंटर करना होगा।
ये भी पढ़ें- Google ने जारी की एडवाइजरी, 16 अरब पासवर्ड लीक; जानें हैकर्स से कैसे खतरा और बचाव के तरीके
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
13 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
15 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
17 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
19 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines