ई-सिम का चाइनीज कनेक्शन भारत को पहुंचा रहा है नुकसान, जानें कैसे?
eSIM Slow Adoption Rate: क्या आप जानते हैं सस्ते फोन में आज भी e-SIM का सपोर्ट क्यों नहीं मिल रहा? तो आपको बता दें इसका सीधा कनेक्शन चीन से है। आइए जानें कैसे
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

eSIM Slow Adoption Rate: अगर आपके पास ई-सिम, यानी इलेक्ट्रॉनिक सिम कार्ड है तो आपको फोन चोरी होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ई-सिम वाले डिवाइस को ट्रैक करना काफी आसान होता है। यह रेगुलर सिम कार्ड का एक डिजिटल वर्जन है, जिसे फोन के सॉफ्टवेयर में सीधे एम्बेड किया जाता है। ई-सिम की सबसे बड़ी खूबी है कि इसे फिजिकली निकाला नहीं जा सकता, जिससे फोन चोरी होने पर भी आपका कनेक्शन सिक्योर रहता है।
ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी खूबियां होने के बावजूद ये सिर्फ आज भी iPhone और कुछ महंगे फोन्स पर ही क्यों मिल रहा है, तो आपको बता दें इसका सीधा कनेक्शन चीन से है। दरअसल, चीन के पास ई-सिम इक्विपमेंट मौजूद नहीं है। ऐसे में फोन में उसे फिट करने के लिए अलग से पार्ट मंगवाने पड़ते हैं।
ई-सिम के कई फायदे हैं, लेकिन अभी भी कई स्मार्टफोन में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके पीछे कई कारण हैं:

ये भी पढ़ें : UPI पेमेंट में हुए हैं 2 बड़े बदलाव, टैक्स भरने से लेकर लेनदेन तक, सब हो जाएगा बेहद आसान
चीन की सरकार ई-सिम को लेकर सतर्क है क्योंकि ई-सिम के जरिए किसी भी व्यक्ति को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है, जिससे निगरानी करना आसान हो जाता है। ई-सिम को हटाया नहीं जा सकता है, जिससे व्यक्तियों की स्वतंत्रता पर अंकुश लग सकता है। चीन अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है और वह नहीं चाहता कि उसके नागरिकों को आसानी से ट्रैक किया जा सके।
चीन के ई-सिम पर बैन का भारत पर भी असर पड़ रहा है। भारत में बिकने वाले कई स्मार्टफोन चीन में बने हैं। चीन में ई-सिम इक्विपमेंट की कमी के कारण भारतीय बाजार में भी ई-सिम वाले स्मार्टफोन कम देखने को मिलते हैं।
भारत के तीन प्रमुख दूरसंचार ऑपरेटर एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया कई सालों से ई-सिम सुविधा दे रहे हैं। Apple ने 2018 में iPhone XS सीरीज के साथ ई-सिम को पेश किया और तब से सभी iPhone मॉडल में यह सुविधा उपलब्ध है। Google के Pixel फोन भी 2019 से ई-सिम को सपोर्ट कर रहे हैं।
हालांकि, Xiaomi, Vivo, Oppo, OnePlus और Realme जैसे चीनी स्मार्टफोन ब्रांड, जो भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हैं, ई-सिम को अपनाने में काफी पीछे रहे हैं। बजट और मिड रेंज फोन में अब तक ई-सिम काफी पीछे है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: