एप्पल अब पहली बार अपने सभी चार iPhone 17 मॉडल्स, जिनमें दोनों Pro वेरिएंट भी शामिल हैं, भारत में ही बना रहा है। इन्हें सितंबर में लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च के साथ ही भारत से शिप किया जाएगा। यह जानकारी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सामने आई है।
भारत पर जताया भरोसा
एप्पल ने भारत में अब कुल पांच फैक्ट्रियों में iPhone प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसमें दो नई फैक्ट्रियां भी शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर iPhones अब भारत से भेजे जाएं, न कि चीन से। यह कदम चीन से जुड़े टैरिफ और राजनीतिक तनाव की वजह से उठाया गया है। कंपनी को इस वजह से मौजूदा समय में 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग 9,100 करोड़ रुपये) का नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
टाटा बना कंपनी का बड़ा पार्टनर
भारतीय समूह टाटा ग्रुप एप्पल का अहम पार्टनर बनकर उभरा है। आने वाले दो सालों में भारत में बनने वाले कुल iPhone प्रोडक्शन का लगभग आधा हिस्सा टाटा ग्रुप की फैक्ट्रियों से आएगा। इनमें तमिलनाडु के प्लांट और बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास फॉक्सकॉन हब भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में शुरू किया गया है।
ये भी पढ़ें- जल्द लॉन्च हो रही iPhone 17 सीरीज के ये हैं एक्सपेक्टेड कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड बढ़त
भारत से iPhone प्रोडक्शन बढ़ने का सीधा असर एक्सपोर्ट पर दिख रहा है। अप्रैल से जुलाई के सिर्फ चार महीनों में ही 7.5 बिलियन डॉलर के iPhones भारत से एक्सपोर्ट किए गए। यह पिछले वित्तीय वर्ष के पूरे एक्सपोर्ट (17 बिलियन डॉलर) का लगभग आधा है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि एप्पल कितनी तेजी से अपनी मैन्युफैक्चरिंग चीन से भारत की ओर शिफ्ट कर रहा है।
व्यापारिक तनाव और बदलाव
यह बदलाव कोविड-19 के दौरान चीन में लगी सख्त पाबंदियों से शुरू हुआ था, लेकिन अब इसे अमेरिका-चीन व्यापारिक तनाव और टैरिफ नीतियों ने और तेज कर दिया है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, एप्पल ने मार्च 2025 तक खत्म हुए 12 महीनों में 22 बिलियन डॉलर के iPhones भारत में असेंबल किए। अब भारत दुनिया भर में बनने वाले कुल iPhone का 20% हिस्सा प्रोड्यूस कर रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
8 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
13 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
15 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
16 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines