हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब फ्लाइट में चार्ज नहीं कर पाएंगे डिवाइस, इस एयरलाइन ने लगाई रोक

1 अक्टूबर से एक एयरलाइन ने अपने फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज करने पर रोक लगा दी है. आइए जानते हैं क्या है ये नियम और इसके पीछे की वजह.

विज्ञापन
यात्रा से पहले फुल चार्ज करके निकलें अपना फोन. (Photo-Freepik)

Emirates Airline Banned Power Bank During Flight: Emirates एयरलाइन ने 1 अक्टूबर 2025 से एक नया नियम लागू किया है. इसके तहत अब फ्लाइट के दौरान पावर बैंक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. यानी, यात्री अपनी डिवाइस को उड़ान के दौरान पावर बैंक से चार्ज नहीं कर पाएंगे. एयरलाइन ने कहा कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है. पावर बैंक का इस्तेमाल हाल के सालों में काफी बढ़ गया है, जिससे बैटरी संबंधित हादसे बढ़ने लगे थे. इस नियम का मकसद फ्लाइट में बैटरी से जुड़ी जोखिमों को कम करना है.

नियम क्या कहता है?

  • प्रत्येक यात्री केवल एक पावर बैंक कैरी कर सकता है.
  • पावर बैंक की क्षमता 100 Wh तक होनी चाहिए.
  • डिवाइस पूरी यात्रा के दौरान स्विच ऑफ रहनी चाहिए.
  • पावर बैंक का इस्तेमाल मोबाइल या टैबलेट चार्ज करने के लिए नहीं किया जा सकता.
  • पावर बैंक को सीट पॉकेट या सीट के नीचे ही रखना होगा, ओवरहेड बिन में नहीं.

पावर बैंक क्यों जरुरी हैं

पावर बैंक छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच को चार्ज करने में मदद करते हैं. कुछ बड़े मॉडल लैपटॉप तक चार्ज कर सकते हैं. इनमें लिथियम-आयन या लिथियम-पॉलीमर बैटरी होती हैं, जो अगर खराब या डैमेज हो जाएं तो आग लगने का खतरा पैदा कर सकती हैं.

ग्लोबल एविएशन रूल

FAA, TSA, CAA और IATA जैसी अंतरराष्ट्रीय विमानन एजेंसियां पावर बैंक के इस्तेमाल को पहले से रेगुलेट करती हैं.

विज्ञापन
  • हैंड लगेज में ही ले जाने की अनुमति होती है.
  • 100 Wh (लगभग 27,000 mAh) से अधिक क्षमता वाले पावर बैंक को फ्लाइट में ले जाना मना है.
  • कुछ एयरलाइंस 100–160 Wh वाले पावर बैंक को पहले से अप्रूवल मिलने पर अनुमति देती हैं.

Emirates ने इन नियमों को और कड़ा कर दिया है और अब फ्लाइट में पूरी तरह इस्तेमाल बंद कर दिया गया है.

यात्रियों के लिए टिप्स

  • पावर बैंक पूरी तरह सुरक्षित और डैमेज फ्री होना चाहिए.
  • क्षमता 100 Wh से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • पावर बैंक और डिवाइस दोनों को फुल चार्ज कर के ही एयरपोर्ट आएं.
  • लंबी फ्लाइट में अपने डिवाइस चार्ज करने के लिए एयरलाइन द्वारा उपलब्ध सीट चार्जिंग पोर्ट्स या एयरपोर्ट आउटलेट्स का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें-  क्या WhatsApp से बेहतर है ये नया इंडियन ऐप? दे रहा इन फीचर्स का सपोर्ट, यहां देखें कंपेरिजन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola