Data Loan For Airtel Vs Jio: जियो की देश में एंट्री के बाद से 4जी डेटा की खपत कई गुना बढ़ गई है। लेटेस्ट नोकिया एमबीआईटी इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में एक औसत यूजर ने हर महीने 24.1 जीबी डेटा यूज किया है। आजकल ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां डेली डेटा लिमिट के साथ प्लान पेश कर रही हैं, इसलिए बहुत से लोगों का डेटा दिन खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाता है। हालांकि कई बार तो रिचार्ज के पैसे भी नहीं होते ऐसे में आप Data Loan भी ले सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि कैसे आप एयरटेल और जियो से डेटा लोन ले सकते हैं…
Jio से फ्री डेटा कैसे लें
Jio प्रीपेड यूजर्स के लिए इमरजेंसी डेटा वाउचर सुविधा देता था, लेकिन इसे कुछ वक्त पहले बंद कर दिया गया है। हालांकि, MyJio ऐप का यूज करके अभी भी, कोई भी नीचे दी गई ट्रिक का यूज करके फ्री डेटा ले सकता है। इसके लिए सबसे पहले MyJio ऐप खोलें और Play&Win पर क्लिक करें > किसी भी ऑफर बैनर को सेलेक्ट करें और 6 जीबी तक फ्री डेटा वाउचर जीतने के लिए कुछ सिंपल Questions का जवाब दें।
बता दें कि इन गेम्स को खेलने के लिए आपको अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी जैसे डिटेल्स एंटर करने होंगे। MyJio पर बहुत सारे गेम हैं जो अभी फ्री में 4G डेटा वाउचर ऑफर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Netflix, Amazon समेत 15+ OTT ऐप्स फ्री में, डेटा के साथ मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स
एयरटेल से कैसे लें डेटा लोन?
दूसरी तरफ एयरटेल 2G और 4G यूजर्स के लिए अभी भी डेटा लोन ऑफर कर रहा है। 1 जीबी का डेटा लोन पाने के लिए यूजर्स या तो ‘52141’ पर कॉल कर सकते हैं या ‘*567*3#’ डायल कर सकते हैं। यह सुविधा केवल उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो कम से कम तीन महीने वाले प्लान से जुड़े हुए हैं।
1 जीबी डेटा दो दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, जब आप अपने नंबर पर नए डेटा पैक से रिचार्ज करेंगे तो एयरटेल उसमें से 1 जीबी काट लेगा। बकाया लोन चुकाने से पहले आप एक्स्ट्रा डेटा लोन नहीं ले पाएंगे।
संबंधित खबरें
Apple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
13 mins agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
17 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
18 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
20 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
21 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines