Emails Translate Feature on Gmail Mobile App: जीमेल यूजर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गूगल ने ईमेल को मोबाइल ऐप पर भी ट्रांसलेट करने की सुविधा प्रोवाइड कर दिया है। पहले यह सुविधा सिर्फ जीमेल के वेब वर्जन के लिए थी।
गूगल ने क्या कहा?
गूगल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ”सालों से, हमारे यूजर्स वेब पर जीमेल में 100 से अधिक भाषाओं में आसानी से ईमेल का अनुवाद कर रहे हैं। आज से, हम जीमेल मोबाइल ऐप के लिए इस फीचर की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं।”
अब, गूगल के इस खास फीचर की मदद से यूजर्स को भाषा की बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर बताएं तो, मान लीजिए जीमेल अकाउंट पर अंग्रेजी भाषा में ईमेल आया है, लेकिन आप अंग्रेजी पढ़ने में असमर्थ हैं तो आप जीमेल के नए फीचर की मदद से ईमेल को दूसरी भाषा में कन्वर्ट कर सकते हैं।
यह भी पढे़ंः ठगों ने अपनाया नया तरीका, लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हो रहे हैक
मोबाइल फोन में कैसे करें ईमेल को ट्रांसलेट (How to Translate Emails on Gmail mobile App)
- सबसे पहले आप अपने फोन में जीमेल ऐप ओपन करें।
- इसके बाद आप उस ईमेल को ओपन करें, जिसका आप अनुवाद करना चाहते हैं।
- फिर, स्क्रीन पर दिखाई दे रहे तीन बिंदुओं पर टैप करें और अनुवाद ऑप्शन को चुने।
- इसके बाद उस भाषा को चुनें, जिसमें आप ईमेल का अनुवाद करना चाहते हैं।
- अब, आपकी स्क्रीन पर ट्रांसलेट हुई मैसे दिख जाएगा।
- अगर जीमेल किसी अन्य भाषा का पता लगाने में विफल रहता है, तो आप तीन-बिंदु मेनू में उपलब्ध ऑप्शन का इस्तेमाल करके ईमेल का मैन्युअल रूप से ट्रांसलेट कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
आपको बता दें कि, जीमेला का ईमेल्स ट्रांसलेट फीचर वर्तमान में अपने बीटा फेस में है। इसका मतलब है कि कुछ डिवाइसेस में अभी इस सुविधा नहीं पहुंची होगी। इसके साथ ही आप एक बार अपने मोबाइल में जीमेल ऐप को अपडेट कर लें। हालांकि, जीमेल वेब वर्जन पर यह फीचर लाइव है। ऐसे में अगर आपके फोन में यह फीचर नहीं तो आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में इसका लाभ ले सकते हैं और अपना काम पूरा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
3 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
5 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
7 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
9 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines