Elon Musk X Earning Offer to Journalist: ट्विटर यानी एक्स को अगर खबरों का पिटारा कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। दुनियाभर में प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिग प्लेटफॉर्म लेटेस्ट जानकारी साझा करने के लिए जाना जाता है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिससे आम जानता के अलावा महान हस्तियां भी जुड़ी हुईं है। एलन मस्क ने जब से एक्स की कमान संभाली है तभी से इस प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के नए बदलाव हो रहे हैं। इस बार मस्क ने पत्रकारों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है जिसके जरिए उन्हें ज्यादा कमाई करने का मौका दिया जा रहा है।
इस ऑप्शन को अपनाकर होगी मोटी कमाई
एक्स के मालिक एलन मस्क ने पत्रकारों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। ऐसे में उन्हें मोटी कमाई के लिए एक ऑप्शन दिया गया है। मस्क ने पत्रकारों से अपील की है कि अगर पर वो सीधे एक्स पर प्रकाशन का ऑप्शन चुनते हैं तो उन्होंने अधिक कमाई के साथ ज्यादा से ज्यादा लिखने की आजादी मिलेगी।
एलन मस्क ने की ये घोषणा
एलन मस्क ने एक्स पर एक ट्वीट करके पत्रकारों के लिए खास ऑफर पेश किया है। उन्होंने कहा है कि “अगर आप एक पत्रकार हैं जो लिखने की अधिक स्वतंत्रता और अधिक आय चाहते हैं, तो सीधे इस मंच पर प्रकाशित करें!”
पहले की थी लेख पर भुगतान की बात
आपको जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क ने इससे पहले प्लेटफॉर्म पर मीडिया प्रकाशकों के लिए भुगतान की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि लेख पढ़ने के लिए शुल्क देना जरूरी होगा। इसके तहत उपयोगकर्ताओं से “प्रति लेख के आधार पर” शुल्क लेने की बात कही गई थी। इसके अलावा ये भी कहा था कि अगर वो ब्लू टिक का मंथली सब्सक्रिप्शन नहीं लेते हैं तो उन्हें अधिक भुगतान करना होगा। फिलहाल, एक्स पर अभी तक कोई ऐसा बदलाव देखने को नहीं मिला है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
4 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
5 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines