Elon Musk X Block Feature: दुनिया भर में एक्स यानी ट्विटर काफी चर्चाओं में है। इस प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर तरह-तरह के नए बदलाव होते रहते हैं। कंपनी ने पहले ट्विटर का नाम बदलकर एक्स किया जिसके बाद चिड़िया का लोगो हटाकर एक्स में चेंज किया था। इसके बाद से ही कई अन्य बदलाव सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों मस्क ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ब्रांड के प्रमोशन पर रोक लगा दी है। जबकि, कुछ दिनों से आ रही खबरों में डीएम का फीचर हटाने की बात कही जा रही है। हालांकि, 18 अगस्त शुक्रवार को ये साफ हो चुका है कि ट्विटर यानी एक्स से डीएम फीचर नहीं हटाया जाएगा। इसकी जगह किसी और फीचर को हटाने की बात कही गई है।
ये भी पढ़िए- Twitter Profile से कैसे हटाएं तस्वीर? जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
डीएम नहीं ब्लॉक फीचर होगा रिमूव
एक्स पर Tesla Owners Silicon Valley ने एक पोस्ट कि जिसमें उन्होंने लिखा कि “क्या कभी किसी को ब्लॉक या म्यूट करने का कोई कारण होता है? अपने कारण दें।” इसका जवाब देते हुए एलन मस्क ने पोस्ट में कमेंट किया कि “डीएम को छोड़कर ब्लॉक को “फीचर” के रूप में हटाया जा रहा है।” इसी सेफ्टी फीचर के हटने से यूजर्स अन्य अकाउंट को ब्लॉक नहीं कर पाएंगे।
इसके अलावा मस्क ने आगे कहा कि एक्स म्यूट फंक्शन को बरकरार रखेगा, जो यूजर को स्पेसिफाइड अकाउंट को देखने से रोकता है, लेकिन ब्लॉक करने के विपरीत अन्य खाते को कार्रवाई के बारे में सचेत नहीं करता है।
कंपनी ने लगाई थी ब्रांड प्रमोशन पर रोक
हाल ही में कंपनी की ओर से एक ऐलान किया गया था जिसमें उन्होंने X पर ब्रांड के प्रमोशन पर रोक लगा दी है। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर कोई कंपनी अपना एडवरटाइजमेंट नहीं कर पाएगी। इसके पीछे की वजह प्लेटफॉर्म पर नए यूजर्स को आकर्षित करना है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
12 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
13 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
15 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
17 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines