Elon Musk X: दुनिया भर में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स (ट्विटर) पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। ब्लू टिक का पेड सब्सक्रिप्शन प्लान आने के बाद सबसे बड़ा बदलाव साइट के नाम बदलने का हुआ है, जिसे ट्विटर से एक्स कर दिया गया है। ऐसे में कहीं न कहीं यूजर्स की कमी देखने को मिली है। जबकि, एक नई रिपोर्ट्स पता चला है कि यूजर्स को लिंक के जरिए किसी ओर सोशल मीडिया पर जानें में देरी लग रही है।
सरल भाषा में कहें तो एक्स को प्रभावित वेबसाइटों में से एक बताया जा रहा है। यहां पर एक लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को वेबपेज लोड में देरी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि वेबपेज पर साझा किए गए लिंक को ओपन होने में करीब 5 सेकंड की देरी लग रही है।
ये भी पढ़िए- Twitter Blue Tick के लिए आवेदन कैसे करें? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस…
15 अगस्त, मंगलवार को वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट से जानकारी मिली कि रॉयटर्स और न्यूयॉर्क टाइम्स वेबसाइट्स के अलावा अन्य सोशल मीडिया जैसे- फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि प्रतिद्वंद्वियों पर कंटेंट के लिंक तक पहुंचने के लिए एक्स की ओर से देरी की गई।
पेज लोड में लग रहा है 5 सेकंड का समय
वाशिंगटन पोस्ट ने टेस्टिंग का हवाला देते हुए बताया कि एक्स (ट्विटर) प्रभावित वेबसाइटों में से एक है, जहां पोस्टेड लिंक पर क्लिक करने के बाद वेबपेज लोड होने में करीब 5 सेकंड की देरी हो रही है। इसके अलावा रॉयटर्स ने भी टेस्टिंग के दौरान इस तरह की देरी देखी।
X ने किया समस्या का समाधान
वाशिंगटन पोस्ट और अन्य टिप्पणियों के बाद एक्स की ओर से पेजलोड होने में आ रही देरी की समस्या को दूर किया गया है। इसकी पुष्टी खुद कंपनी की ओर से की गई कि उन्होंने देरी हटा दी है, लेकिन इसके बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं कहा।
ये भी पढ़िए- Instagram Blue Tick: कम फॉलोवर्स में भी पा सकेंगे इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक! बस अपनाएं ये तरीका
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अरबपति एलन मस्क ने पिछले साल 2022 में ट्विटर को खरीदा था, जिसके बाद से वो प्लेटफॉर्म पर कई तरह के बदलाव कर चुके हैं। जबकि, कई बदलाव भविष्य में होने की उम्मीद है। लोगों के बीच ब्लू टिक को पेड करने के बाद ट्विटर ज्यादा सुर्खियों में आ चुका है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
4 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
7 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
9 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
10 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines