Twitter का आधिकारिक रूप से अधिग्रहण करने के बाद से एलन मस्क कंपनी की पॉलिसी बदलने में जोर-शोर से लगे हुए हैं। सबसे पहले उन्होंने कंपनी के टॉप एग्जीक्यूटिव्स को बाहर निकाला। इसके बाद घाटा कम करने के लिए कंपनी के करीब आधे कर्मचारियों को भी नौकरी से हटा दिया। यही नहीं, यूजर्स के लिए भी मस्क ने लगातार नए नियम जारी करने शुरू कर दिए।
अब Twitter पर शुरू होगा यूजर्स का वेरिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब एलन मस्क ने यूजर्स के लिए नई पॉलिसी की घोषणा की है। इस पॉलिसी के अनुसार हर उस अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाएगा जो अपनी पहचान बदलेगा। मस्क ने कहा कि जल्द ही ट्विटर पर यूजर्स का वेरिफिकेशन शुरू किया जा रहा है। ऐसे में गलत जानकारी देने वाले सभी यूजर्स को बिना पूर्व चेतावनी और बिना अपवाद के सस्पेंड कर दिया जाएगा।
Twitter पर नाम बदलते ही हट जाएगा Blue Tick भी
एलन मस्क ने कहा कि यदि वेरिफाईड यूजर्स ने ट्वीटर पर अपना नाम बदला तो उनका ब्लू टिक भी हटा दिया जाएगा। यही नही, उन्होंने कहा कि सभी को अपनी पहचान देनी होगी, उदाहरण के लिए यदि कोई पैरोडी अकाउंट है तो उस पर स्पष्ट लिखा होना चाहिए कि वह वास्तविक अकाउंट नहीं होकर पैरोडी अकाउंट है।
ब्लू टिक के लिए देने होंगे पैसे
ट्विटर पर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन को भी अब पेड फीचर के रूप में बदल दिया गया है। अब कोई भी व्यक्ति पैसे देकर ब्लू टिक ले सकेगा। अमरीका और कुछ यूरोपीय देशों में इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। हालांकि भारत में अभी तक इसे लॉन्च नहीं किया गया है। हाल ही में एक भारतीय यूजर ने मस्क से पूछा था कि भारत में कब इस सेवा को लॉन्च किया जाएगा तो उन्होंने कहा था कि एक महीने से भी कम समय में इस फीचर को भारत के लिए जारी कर दिया जाएगा।
माना जा रहा है कि अभी एलन मस्क और भी ज्यादा चौंकाने वाले फैसले कर सकते हैं। उन्होंने कंपनी को भी पब्लिक से प्राइवेट कंपनी बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही वे यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स भी लाने की प्लानिंग कर रहे हैं ताकि कंपनी से ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाया जा सकें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines