हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Elon Musk का ऐलान X चलाने के लिए देने होंगे पैसे, जानें क्या है प्लान

विज्ञापन

X के मालिक Elon Musk ने एक बड़ा ऐलान किया है। इससे लाखों एक्स यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। मस्क ने हाल ही में बयान देते हुए कहा है कि अब एक्स साइट चलाने के लिए हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं।

उनके द्वारा इस तरह का बयान देने के बाद ही यूजर्स चार्ज को लेकर चर्चा कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों कंपनी यूजर्स से पैसे लेने की तैयारी में है और कितने रुपये तक देने पड़ सकते हैं चार्ज?

इस वजह से Elon Musk ने कहा एक्स यूजर्स को देने होंगे पैसे

Elon Musk ने कहा है कि ‘बीते महीने US में ट्विटर एड रेवेन्यू में 60% तक की कमी आई है। सिविल राइट, कई कंज्यूमर ग्रुप और एड कंपनी लगातार ट्विटर पर प्रेशर बना रहे हैं।’ आपको बता दें कि विज्ञापन से कंपनी को मोटी कमाई होती है। लेकिन कई ऐसे देश हैं जहां की सरकार प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए विज्ञापन को कम करने की तैयारी में है।

हेट स्पीच को बताया बड़ा चैलेंज

दरअसल एलन मस्क और इजराइल के प्रधानमंत्री लाइव स्ट्रीम पर बात करे रहे थे। इसी दौरान पीएम नेतन्याहू ने हेट स्पीच और बॉट आर्मी को बड़ा चैलेंड बताया है। इस तरह के मामले इजराइल ही नहीं बल्कि भारत में भी देखे जा रहे हैं।

चार्ज को लेकर क्या है प्लान?

Elon Musk ने साफतौर पर कहा है कि एक्स चलाने के लिए यूजर्स को हर महीने चार्ज के रूप में कुछ पैसे देने होंगे। इसके बदले यूजर्स विज्ञापन देखने से बच सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि हर महीने कितने रुपये देने होंगे और कब तक इस प्लान को लागू करने की योजना है।

एक्स प्रीमियम के ये हैं फायदे

आपको बता दें कि यूजर्स अभी भी एक्स प्रीमियम ले सकते हैं। वेब वर्जन पर इसे चलाने के लिए 650 रुपये और मोबाइल वर्जन पर 900 रुपये महीने का चार्ज है। 6,800 रुपये एक साल के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन प्लान है। इसमें यूजर्स को ब्लू टिक और साथ में कई एक्सट्रा फीचर्स मिलते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें