Elon Musk का फिर से एक नया ऐलान! ब्लू टिक यूजर्स को मिलेगी ये खास सुविधा, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Elon Musk Twitter Update: एलन मस्क ने पिछले दिनों भारत के सभी ट्विटर वेरिफाइड यूजर्स के नाम के आगे से ब्लू चेक मार्क हटा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही माहौल रहा। हालांकि, कंपनी द्वारा पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि वो लिगेसी ब्लू टिक हटा देंगे।
एलन मस्क ने लिगेसी ब्लू टिक हटाने के 24 घंटे के अंदर एक और फैसला लिया और उसमें बड़ा बदलाव करते हुए 1 मिलियन फॉलोअर्स अकाउंट पर ब्लू टिक की वापसी कर दी। इसके लिए उन्होंने किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया और घोषणा की कि 1 मिलियन फॉलोअर्स अकाउंट पर ब्लू टिक लेने के लिए पेड सर्विस लेना जरूरी नहीं है।
दरअसल, मस्क अब एक नई घोषणा की है। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एलन ने ट्वीट कर कहा कि ट्विटर पर ब्लू टिक यानी वेरिफाइड अकाउंट को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे साफ है कि जिनके पास ब्लू टिक अकाउंट है उनके पोस्ट या ट्वीट की रीच और इंगेजमेंट ज्यादा से ज्यादा होगी।
Verified accounts are now prioritized
— Elon Musk (@elonmusk) April 25, 2023
भारत के अलावा अन्य देशों में भी ब्लू टिक सर्विस जारी की गई है। भारत में ब्लू टिक की कीमत मोबाइल एप और वेब वर्जन के लिए अलग-अलग है। वेब या डेस्कटॉप वर्जन के लिए यूजर्स को हर महीने 650 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, मोबाइल एप यूजर्स के लिए इसकी कीमत हर महीने 900 रुपये है।
ट्विटर पर ब्लू टिक यूजर्स को खास तरह के बेनिफिट्स मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक ब्लू टिक अकाउंट यूजर्स लंबे ट्वीट कर सकेंगे, ट्वीट को पोस्ट करने से पहले अनडू कर सकेंगे, ट्वीट करने के 30 मिनट के अंदर एडिट कर सकेंगे, लंबी वीडियो भी शेयर कर सकेंगे।
इतना ही नहीं, इनके ट्वीट्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों की टाइमलाइन पर देखा जा सकेगा।सिक्योरिटी के लिए यूजर्स को एसएमएस आधारित टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर का भी लाभ मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: