दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk कभी ट्विटर की वजह से तो कभी अपने बच्चों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एक सीक्रेट फोटो सामने आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि मस्क 7 नहीं बल्कि 9 बच्चों के पिता हैं। इस बार वह अपने परिवार के कारण नहीं बल्कि Apple को लेकर ट्वीट की वजह से चर्चा में है। दरअसल उन्होंने ट्विटर के जरिए ऐपल कंपनी को ट्रोल किया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स आईफोन की कमियां गिनवाना शुरू कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि आखिर एलन मस्क ने एपल को लेकर क्या कहा है और वह कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं।
Elon Musk ने नए iPhone की लॉन्चिंग से पहले किया बड़ा खुलासा
आईफोन 15 लॉन्च होने में अभी कुछ ही दिन बाकी है। इससे पहले एलन मस्क की तरफ से इसे लेकर ट्वीट करना काफी मायने रखता है। ऐसे में कई यूजर्स आईफोन के फीचर्स को लेकर चर्चा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नए फोन में बहुत कम बदलाव कि उम्मीद की जा रही है। आपको बताते चलें कि iPhone 15 सीरीज को 12 सितम्बर 10 बजे वंडर्लस्ट में लॉन्च करने की योजना है। इसके साथ ऐपल वॉच के अपग्रेड वेरिएंट भी देखने को मिलेंगे।
यह भी पढे़ं: Google Photos की स्टोरेज हो गई है फुल, ऐसे करें खाली
एलन मस्क ने ऐपल को ऐसे किया ट्रोल
एलन मस्क ने ऐपल को सीधेतौर पर ट्रोल नहीं किया है। इसके लिए उन्होंने एक यूजर के ट्वीट का सहारा लिया है। एक्स पर @iupdate ने ट्वीट किया कि “ऐपल हर साल आईफोन उपलब्घ करवा रही है और यूजर्स इसे पसंद भी कर रहे हैं।” इसके जवाब में मस्क ने ऐपल को ट्रोल करते हुए लिखा कि “मुझे ये बिल्कुल भी नहीं पता कि मेरे मौजूदा और पिछले आईफोन में क्या अंतर है। बस कैमरा पहले से 10 % बेहतर है।” इसके जवाब में यूजर्स एंड्रॉयड और आईफोन में अंतर बताते नजर आ रहे हैं। इसे आप डायरेक्ट एक्स पर जाकर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
7 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
8 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
11 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
12 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
13 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines