कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेट न चलने से आप परेशान हो जाते हैं, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी अरबपति और इनोवेटर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देने से जुड़ा लाइसेंस मिल गया है। इसके बाद यूजर्स को सीधे सैटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट चलाने का ऑप्शन दिया जाएगा।
अमेरिकी कंपनी ने करीब 2 साल पहले लाइसेंस के लिए भारत में अप्लाई किया था और पूरी दुनिया की तरह भारत में भी अपने लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स की मदद से इंटरनेट सेवाएं देने की पेशकश की थी। आखिरकार दूरसंचार विभाग(DoT) से इन्हें मंजूरी दे दी गई है। पृथ्वी के पास मौजूद सैटेलाइट्स के माध्यम से यूजर्स को अलग-अलग क्षेत्रों में इंटरनेट सर्विस दी जा सकती है। आइए जानते हैं…
स्टारलिंक स्पेस में मौजूद बड़ा नेटवर्क
बता दें कि स्टारलिंक स्पेस में मौजूद छोटे इंटरनेट सैटेलाइट्स का एक बड़ा नेटवर्क है। ये करीब 550 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। तुलना के लिए बता दें कि बाकी बड़े नेविगेशन सैटेलाइट्स पृथ्वी से लगभग 2000 किलोमीटर से लेकर 25 हजार किलोमीटर तक दूर हो सकते हैं।
बिना किसी केबल के चलेगा इंटरनेट
यूजर्स के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इंटरनेट सर्विस जो दी जाएगी वह कैसे काम करेगा। ट्रेडिशनल ब्रॉडबैंट कनेक्शन से स्टारलिंक कैसे अलग है, इसे आसानी से समझा जा सकता है। ब्रॉडबैंड के लिए केवल केबल नेटवर्क से जुड़ना जरूरी होता है लेकिन स्टारलिंग सीधे सैटेलाइट से कनेक्टिविटी देता है। यानी जिन क्षेत्रों में केबल नेटवर्क नहीं पहुंच सकता है, वहां भी आसानी से इंटरनेट चल सकता है।
150Mbps एवरेज स्पीड
स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस के साथ यूज्रस को 150Mbps तक की एवरेज स्पीड मिलने का दावा कंपनी की ओर से किया गया है। स्टारलिंक की लेटेंसी को 20ms से 40ms तक कम कर दिया गया है, ऐसे में यह ब्रॉडबैंड सर्विसेज के मुकाबले बेहतर स्ट्रीमिंग अनुभव दे सकता है।
ऐसे काम करेगी सैटेलाइट
बता दें कि सबसे पहले यूजर्स को स्टारलिंक किट ऑर्डर करनी होगी और इसे सेटअप करना होगा। इसमें ट्रमिनल, राउटर और सैटेलाइट कनेक्शन के लिए ट्राइपॉड मिलता है। आउटडोर ओपन होने के खुले आसमान के नीचे लगाने के बाद यह अपने आप सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाता है और आपके मोबाइल या लैपटॉप में बड़ी आसानी से इंटरनेट चल सकता है और राउटर के जरिए इंटरनेट सर्विस मिलने लगती है।
जानकारी के लिए बता दें कि यह सैटेलाइट सर्विस एक साथ की डिवाइसेज को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं। स्टारलिंक के हजारों सैटेलाइट्स का नेटवर्क इसे अन्य इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स से बेहतर बनाता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines