Starlink Mini kit Price : क्या आप भी हर जगह सुपरफास्ट इंटरनेट का मजा लेना चाहते हैं? तो Elon Musk का SpaceX आपके लिए बहुत ही खास डिवाइस लेकर आया है, जिसकी मदद से आप कहीं भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। Musk की इस कंपनी ने Starlink Mini को पेश किया है, जो सिर्फ एक बैकपैक के साइज का है, लेकिन इसके जरिए आप जबरदस्त स्पीड में इंटरनेट का यूज कर सकते हैं।
साथ कर सकते हैं कैरी
वहीं इस एंटीना सिस्टम को आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं और किसी भी एरिया में फुल स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस सेटेलाइट एंटीना में कंपनी ने वाईफाई सपोर्ट को भी ऐड किया है।
कितनी है Starlink Mini kit की कीमत?
अब आप भी सोच रहे होंगे कि इस डिवाइस की कीमत कितनी है, तो आपको बता दें कि Starlink Mini kit का प्राइस 599 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 50,000 रुपये है। देखा जाए तो ये पोर्टेबल सेटेलाइट इंटरनेट एंटीना, स्टैंडर्ड वाले मॉडल की तुलना में 100 डॉलर ज्यादा महंगा है। कहा जा रहा है कि Starlink Mini kit को सिर्फ पुराने कस्टमर ही खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसके लिए अभी कोई भी अलग प्लान पेश नहीं किया है।
ये भी पढ़ें : 200MP कैमरा वाला सस्ता फोन आज आएगा नए Look में, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
हर महीने मिलता है इतना डेटा
कंपनी का कहना है कि स्टरलिंक के यूजर्स इस Mini Roam सर्विस का भी अब मजा ले सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इस डिवाइस पर एक डेटा सीमा भी सेट कर रखी है, जिसके मुताबिक इसमें आपको हर महीने सिर्फ 50GB डेटा ही मिलने वाला है।
पोस्ट करके दी जानकारी
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में SpaceX के स्टारलिंक इंजीनियरिंग के वीपी माइकल निकोल ने बताया है कि स्टारलिंक मिनी के साथ वाईफाई इंटिग्रेटेड की सुविधा मिलने वाली है। इसका प्रोडक्शन बहुत जल्द इंटरनेशनल मार्केट में शुरू होने जा रहा है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
6 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
8 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
10 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
11 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines