Elon Musk Shared Twitter New CEO Pics: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ बनने के बाद एलन मस्क लगातार सुर्खियों में है। प्लेटफॉर्म पर ब्लू टिक पेड सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue Paid Subscription) लाने के बाद से इनकी चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। पिछले कई महीनों से हर यूजर्स की नजर इनके ट्वीट पर रहती है।
एलन कब क्या नया धमाल कर दें ये कोई नहीं जान पाया है। हाल ही में कंपनी की ओर से भारतीय यूजर्स के लिए भी अपनी ब्लू पेड सर्विस (Twitter Blue Paid Service) को शुरू कर दिया गया है। इस घोषणा के आने का इंतजार लोग काफी समय से कर ही रहे थे कि इसे ऐलान करने के कुछ दिन बाद कंपनी के सीईओ एलन ने एक नए मालिक यानी सीईओ की घोषण कर दी है।
एलन मस्क ने 15 फरवरी को अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर ट्विटर के नए सीईओ (Twitter New CEO Announcement) की फोटो शेयर की है। साथ ही तारीफ भरी पोस्ट की है। एलन ने ट्विटर के नए सीईओ की कुर्सी पर बैठने की तीन तस्वीर साझा की है। साथ में ट्विटर की ब्लू चिड़िया और कुछ पेज टेबल पर बिखरे हुए नजर आए रहे हैं।
कौन है ट्विटर का नया सीईओ? (Who is the new CEO of Twitter?)
एलन मस्क ने अपने अकाउंट से पालतू कुत्ता फ्लोकी की तस्वीर साझा करते हुए उसे कंपनी का नया सीईओ बताया है। एलन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “उस दूसरे आदमी से बहुत बेहतर!” इसके बाद उन्होंने अपने थ्रेड में “ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं” ये लिखते हुए फ्लोकी की तस्वीर साझा की, जिसमें वो ब्लैक कर की टी-शर्ट जिस पर सीईओ लिखा वो पहनकर कुर्सी पर बैठा हुआ है।
और पढ़िए –Valentine Day: WhatsApp के इन फीचर्स से कराएं पार्टनर को स्पेशल फील! जानिए…
अपने दूसरे ट्वीट को साझा करते हुए एलन ने लिखा कि “वह संख्या के साथ महान है!” ये लिखने के साथ ही नए सीईओ की और तस्वीर शेयर की जिसमें लुक अलग है। अब नए सीईओ ने चश्मा पहनने के साथ कोर्ट और शर्ट पहन रखी है जिसके एक कोलर पर ट्विटर तो दूसरे पर सीईओ लिखा हुआ है। “वह संख्या के साथ महान है!” का मतलब शायद एलन नए सीईओ के चश्मे के नंबर की बात कर रहें, लेकिन इसके बारे में उन्होंने कुछ साफ नहीं कहा है।
एलन ने अपने दूसरे ट्वीट में नए सीईओ को स्टाइलिश बताया और एक तस्वीर भी साझा की। इसमें नया सीईओ अब चेयर से टेबल पर बैठा हुआ नजर आ रहा है और चश्मा पहनने के साथ ब्लेक कलर के हाई नेक में नजर आया। साथ में एक मिनी लैपटॉप भी रखा हुआ दिख रहा है जिस पर ट्विटर की चिड़िया बनी हुई है।.
और पढ़िए –OnePlus Monitor E24 और X27 की बिक्री शुरू, जानें कीमत और उपलब्धता
इन सभी ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जा रही है। कई यूजर्स इसे मानने के लिए तैयार नहीं हैं तो कुछ यूजर्स अपने डॉगिज की तस्वीर कमेंट में शेयर कर रहे हैं। हालांकि, ट्विटर के नए सीईओ की तस्वीर एलन मस्क ने ही साझा की है इसे लेकर अन्य कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
12 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
15 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
17 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
18 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines