Elon Musk एक्स (पूर्व में ट्विटर) में बदलाव के कारण चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस बार वे एक्स नहीं बल्कि एक सीक्रेट फोटो की वजह से चर्चा में हैं। इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग- अलग तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो बच्चों का नाम जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सोशल मीडियो पर जारी फोटो में ऐसा क्या खास है और इसे लेकर क्यों हो रही है चर्चाएं।
एलन मस्क दिखे अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब देखा जा रहा है। इसमें एलन मस्क अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। बच्चों की उम्र लगभल 16 महीना बताई जा रही है। इसी वजह से यूजर्स फोटो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि आखर मस्क इन बच्चों को मीडिया से क्यों छिपा रहे थे। इसमें बच्चे की मां शिवोन जिलिस भी साथ नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: Tips And Tricks: लैपटॉप की बैटरी नहीं हो रही है चार्ज? इन 3 ट्रिक्स से करें चुटकियों में ठीक
वॉल्टर इसाकसन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी
मस्क की जीवनी लिखने वाले वॉल्टर इसाकसन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा कि “ये फोटो तब की है जब बच्चे की उम्र 16 महीने थी। उस समय मस्क टेक्सास में मौजूद ऑस्टिन में जिलिस के घर पर थे।” आपको बताते चलें कि आईवीएफ के जरिए शिवोन जिलिस ने 2021 में इन बच्चों को जन्म दिया था।
कितने बच्चों के पिता हैं एलन मस्क
जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली शिवोन जिलिस न्यूरालिंक की डायरेक्टर है। एलन मस्क अभी तक केवल 7 बच्चों के पिता थे। लेकिन इन जुड़वां बच्चों के बारे में जानकारी मिलने के बाद वे 9 बच्चों के पिता बन चुके हैं। मस्क की पत्नी जस्टिन विल्सन से उनके 5 बच्चे हैं और गर्लफ्रेंड कैनेडियन सिंगर ग्राइम्स से दो बच्चे हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
12 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
16 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
18 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
19 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
20 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines